सम्पादक कुमाऊंः दयानन्द कठैत
(नया अध्याय, कुमाऊं)
स्वतंत्रता दिवस “आजादी का अमृत महोत्सव” के रूप बड़े धूम-धाम से मनाया।
अल्मोड़ाः 15अगस्त 2026 को “आजादी का अमृत महोत्सव” रूप में मनाया गया, इस अवसर पर जिला जजी परिसर अल्मोड़ा में ध्वजारोहण किया गया व राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् गाकर स्वतंत्रता सेनानीयों को स्मरण किया गया। परिसर में उपस्थित व्यक्तियों को अपने मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे हमारा देश और अधिक मजबूत हो सके।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश व न्यायाधीश गणों द्वारा न्यायालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकार मित्रों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की याद में देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, मुहम्मद याकूब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, आफिया मतीन सिविल जज (सी डि.), श्रीमती उड़ीशा सिविल जज (जू डि), नवल किशोर बिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट, अधिवक्ता गण, कर्मचारीगण, पुलिस कर्मी आदि लोग मौजूद रहे।









