अल्मोड़ाः चितई मंदिर में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार नवीन बिष्ट के काव्य खंड ‘गोलू चरित’ का विमोचन किया गया।

Spread the love

 

 

ब्यूरो अल्मोड़ाः  (नया अध्याय)

 

 

          अल्मोड़ाः चितई मंदिर में वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार नवीन बिष्ट के काव्य खंड ‘गोलू चरित’ का विमोचन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने की, जबकि राज्य मंत्री गंगा बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से हुई।

 

मुख्य वक्ता लेखक एवं साहित्यकार प्रो. देव सिंह पोखरिया ने कहा कि नवीन बिष्ट ने काव्य खंड में लोकगीतों की धुनों का सटीक और सुंदर प्रयोग किया है। इसकी गीतात्मकता इस खंड काव्य का प्राण तत्व है।

 

              ‘गोलू चरित’ भाषा-सौष्ठव के साथ भावनात्मक और संवेदनात्मक दृष्टि से कुमाऊंनी की खसपरजिया बोली का उत्कृष्ट काव्य है। उन्होंने कहा कि यह रचना कुमाऊंनी साहित्य में मील का पत्थर साबित होगी। राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने कहा कि गोलज्यू हमारे लोक आराध्य देव हैं, जिनकी स्तुति देवभूमि ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में होती है। लेखक नवीन बिष्ट ने गोलज्यू के जीवन एवं चरित्र पर समृद्ध काव्य खंड की रचना कर सराहनीय कार्य किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शिक्षाविद् प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि ‘गोलू चरित’ एक शानदार रचना है। इसमें लोक आराध्य देव गोलज्यू के चरित्र का सुंदर चित्रण करते हुए लेखक ने अपनी रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण किया है। यह पुस्तक पाठकों को गोलज्यू से साक्षात्कार कराती है।

 

कार्यक्रम का संचालन भास्कर साह ने किया। इस अवसर पर प्रकाशक मनीष अग्रवाल, चितई मंदिर के प्रधान पुजारी संतोष पंत, आयोजक राजेंद्र सिंह रावत, पीसी तिवारी, जगदीश जोशी, प्रो. सुशील कुमार जोशी, विपिन चंद्र जोशी ‘कोमल’, राजेंद्र सिंह नयाल, कृष्ण मोहन सिंह बिष्ट, डॉ. दलीप बोरा, विनोद जोशी, त्रिलोक नेगी, नीरज भट्ट, गणेश दत्त भट्ट, प्रमोद बिष्ट सहित अनेक साहित्यकार, गणमान्य लोग एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के लिए प्रभावी उपायों पर मंथन, अल्मोड़ा में पायलट प्रोजेक्ट की संभावनाओं पर चर्चा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)   मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के लिए प्रभावी उपायों…

    विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)       विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी अंशुल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निदान:

    • By User
    • August 20, 2026
    • 5 views
    निदान:

    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    • By User
    • August 20, 2026
    • 7 views
    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    • By User
    • August 20, 2026
    • 7 views
    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    • By User
    • August 20, 2026
    • 13 views
    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    • By User
    • August 20, 2026
    • 3 views
    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)

    • By User
    • August 20, 2026
    • 5 views
    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)