अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद खुला हवालबाग ब्लॉक कार्यालय।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद खुला हवालबाग ब्लॉक कार्यालय।

 

 

 

      अल्मोड़ा:  हवालबाग विकासखंड की 20 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधान संगठन द्वारा विकासखंड कार्यालय में की जा रही तालाबंदी मंगलवार को अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद तीन दिन के लिए स्थगित कर दी गई। अधिकारियों ने संगठन की मांगों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाते हुए तीन दिन के भीतर प्रगति से अवगत कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय का ताला खोल दिया। गौरतलब है कि विकासखंड स्तर की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधान संगठन ने पूर्व में अनिश्चितकालीन तालाबंदी का निर्णय लिया था। इसके तहत सोमवार को ग्राम प्रधानों ने विकासखंड कार्यालय में तालाबंदी कर आंदोलन शुरू कर दिया था। मंगलवार को परियोजना निदेशक के.एन. तिवारी, जिला पंचायती राज अधिकारी राजेंद्र गुंज्याल तथा खंड विकास अधिकारी संतोष जेठी ने आंदोलनरत प्रधानों के साथ वार्ता की। बैठक में अधिकारियों ने 20 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने तथा तीन दिन के भीतर समस्याओं के समाधान की दिशा में हुई प्रगति की जानकारी प्रधान संगठन को उपलब्ध कराने का लिखित आश्वासन दिया। लिखित आश्वासन मिलने के बाद प्रधान संगठन ने मंगलवार को आंदोलन को तीन दिन के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि तय अवधि के भीतर मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा। इस दौरान प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नयाल, महामंत्री विनोद जोशी, मंत्री प्रमोद जोशी, किशन सिंह, एबीडीओ रमेश कनवाल, प्रभारी एडीओ पंचायत तनुज गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं विकासखंड के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के लिए प्रभावी उपायों पर मंथन, अल्मोड़ा में पायलट प्रोजेक्ट की संभावनाओं पर चर्चा।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)   मानव-वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने के लिए प्रभावी उपायों…

    विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                     (नया अध्याय, देहरादून)       विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी अंशुल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    निदान:

    • By User
    • August 20, 2026
    • 6 views
    निदान:

    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    • By User
    • August 20, 2026
    • 11 views
    घर की थाली से सजे राखी का त्योहार

    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    • By User
    • August 20, 2026
    • 8 views
    “जख्म हर किसी के पास हैं, बस मरहम बनो”

    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    • By User
    • August 20, 2026
    • 14 views
    डिजिटल क्रांति और जमीनी हकीकत 

    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    • By User
    • August 20, 2026
    • 4 views
    सुरक्षा प्रतिबंधों का उल्लंघन निंदनीय

    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)

    • By User
    • August 20, 2026
    • 5 views
    लांस नायक राम दुलार यादव, सेना मेडल (मरणोपरांत)