सौजन्यः डॉ.यल. कोमुरा रेड्डी करीमनगर
तेलंगाना
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
एस.आर.आर. कॉलेज के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, ‘जिज्ञासा’ राज्य स्तर पर हिंदी प्रोजेक्ट को मिला सम्मान।
एस.आर.आर. राजकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, करीमनगर के हिंदी विभाग के विद्यार्थियों ने तेलंगाना राज्य के कमिश्नरेट ऑफ कॉलेजिएट एजुकेशन, हैदराबाद के तत्वावधान में आयोजित प्रतिष्ठित “जिज्ञासा 2025-26” राज्य स्तरीय चयन के अंतर्गत एक अत्यंत सराहनीय एवं शोध-पूर्ण प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उच्च शिक्षा अधिकारियों और निर्णायक मंडल द्वारा विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत शोध प्रोजेक्ट का विषय “भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में राष्ट्रीय एकता और हिंदी की भूमिका” था, जिसके माध्यम से उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश को एकजुट करने में हिंदी भाषा के ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण योगदान को बहुत ही प्रभावी ढंग से रेखांकित किया। इस शोध प्रोजेक्ट को तैयार करने और प्रस्तुत करने में अतूफा महीन, मोहम्मद सादिया घनी, अक्ष, सना सैयद और रेहान अली ने अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभाई।
विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. एल. कोमुरा रेड्डी का कुशल मार्गदर्शन एवं अथक परिश्रम रहा। विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य: प्रो. कलुवुकुंटा रामकृष्ण, टी.जी.सी.जी.टी.ए.के अध्यक्ष डॉ. के. सुरेंद्र रेड्डी, उप-प्राचार्य श्री नितिन पाठक, श्री राजय्या, आई.क्यू.ए.सी. एवं जिज्ञासा समन्वयक डॉ. हरजोत कौर व डॉ. बी. प्रभाकर ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों और प्राध्यापकों ने भी सफल विद्यार्थियों और उनके मार्गदर्शक को हार्दिक बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।







