संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. सिंह ने आगर सारंगपुर रोड पर स्थित इथेनॉल उद्योग का निरीक्षण किया।
उद्योग से निकलने वाले पानी के सैंपल की जांच और गुणवत्ता की जानकारी ली।
मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ अवधेश प्रताप सिंह ने आगर में जिरकान एडवांस्ड फ्यूल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा स्थापित इथेनॉल उद्योग इकाई का निरीक्षण किया।
इस मौके पर मानव अधिकार आयोग के डीआईजी श्री मुकेश कुमार श्रीवास्तव कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना पुलिस अधीक्षक श्री दिलीप सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे
आयोग के अध्यक्ष ने इस औद्योगिक इकाई उपयोग में लिए जाने वाले पानी की मात्रा, उद्योग से उपयोग बाद निकलने वाले पानी की मात्रा और जल की निकासी व्यवस्था पानी के ट्रीटमेंट की व्यवस्था आदि की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर उनके द्वारा लिए गए पानी के सैंपल और प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर पानी की गुणवत्ता की जानकारी भी ली। आयोग के अध्यक्ष ने जन स्वास्थ्य की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय की मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट में की गई जनसुनवाई में कुंडला खुर्द के ग्रामीणों ने आयोग के अध्यक्ष को उक्त उद्योग से निकलने वाले पानी से ग्रामीणों की समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था इस पर आयोग के अध्यक्ष ने इस उद्योग का निरीक्षण कर जायजा लिया है।







