मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
नंदादेवी मेले की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए कल रविवार को होंगे निःशुल्क पंजीकरण एवं ऑडिशन।
अल्मोड़ा: ऐतिहासिक मां नंदादेवी मेले के अंतर्गत आयोजित होने वाली नृत्य एवं गायन प्रतियोगिताओं के लिए कल रविवार को नंदादेवी मंदिर परिसर में निःशुल्क पंजीकरण किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी कल रविवार को प्रातः 11 बजे से नंदादेवी मंदिर पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद प्रतिभागियों के ऑडिशन भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट ‘चीमा’ ने बताया कि गायन प्रतियोगिता हिंदी एवं कुमाउनी भाषा में आयोजित होगी।गायन में प्रतिभागियों के लिए जूनियर एवं सीनियर वर्ग निर्धारित किए गए हैं। वहीं नृत्य प्रतियोगिता भी जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंजीकरण कराने वाले प्रतिभागियों का ऑडिशन लिया जाएगा, जिसके आधार पर प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा।प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा।मेला समिति की ओर से क्षेत्र के सभी इच्छुक कलाकारों, बच्चों एवं युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने की अपील की गई है।
समिति ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क रहेगा इसलिए इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित समय पर नंदादेवी मंदिर पहुंचकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें। मुख्य सांस्कृतिक संयोजक अर्जुन बिष्ट चीमा ने कहा कि नंदादेवी मेला धार्मिक आस्था के साथ-साथ कुमाऊं की लोक संस्कृति, कला और प्रतिभाओं को मंच देने का भी महत्वपूर्ण अवसर है। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।







