मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2026 -27 के अन्तर्गत मानस स्कूल से 6खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना में चयनित।
अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री उदीमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2026 -2027 के अंतर्गत (जिला स्तर अंतिम चरण ट्रायल में) जिला स्तर पर (मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा) से 6 खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना 2026- 2027 हेतु चयनित हुए और जिला स्तर (अंतिम चरण) ट्रायल जिला स्तर अंतिम चरण ट्रायल मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से 6 छात्र/ छात्राओं खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, धैर्य और कुशलता से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा कर स्वर्णिम अक्षरों से एक नए अध्याय को सराहनीय और उल्लेखनीय प्रयासों से रेखांकित किया जिसमें अवनि बिष्ट कुर्मांचल अकैडमी अल्मोड़ा से प्रतीक बिष्ट, सांची नेगी, यश नेगी, लक्ष्य मेहता, लतिका जैम्याल, कनक नेगी, (मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा) से (अंतिम प्रक्रिया) फाइनल ट्रायल (जिला स्तर अल्मोड़ा) से फाइनल स्तर पर चयनित हुए ये ट्रायल (हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम अल्मोड़ा) में सम्पन्न हुआ। जिसमें खिलाड़ी (छात्र/ छात्राओं) ने खूब मेहनत कर पसीना बहाया विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर जिसमें 30 मीटर, फ्लाइंग रन ,6 10 मीटर, शटल रन, 600 मीटर दौड़, ब्रांड जंप, मेडिसिन बॉल थ्रो, तथा फॉरवर्ड बैंड एंड रीच बैट्री टेस्ट शामिल हैं। (मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा) के चयनित खिलाड़ी छात्र/ छात्राओं को योजना की छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त होगा सम्पन्न (जिला स्तर अंतिम चरण ट्रायल) में प्रतिभाग किया और (माननीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना 2026) हेतु चयनित खिलाड़ी छात्र/ छात्रा की इस उपलब्धि पर (मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा) को (प्रधानाचार्या) श्रीमती मंजू बिष्ट शिक्षिका एवं शिक्षक गण विशेषकर मानस परिवार और अभिभावकों खेल प्रेमी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया और शुभकामनाएं प्रेषित किया (मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा) के प्रबंधक ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट (पांचवीं डिग्री ब्लैक बेल्ट) अध्यक्ष (डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा) साथ ही योग साधक एवं खेल प्रशिक्षक अन्नत बिष्ट योग शिक्षिका, ब्लैक बेल्ट राष्ट्रीय रैफरी शिक्षिका कुमारी दीक्षा कांडपाल (ताइक्वांडो प्रशिक्षक) शिक्षक दीपक वर्मा, (नगर निगम खेल समन्वयक) पंकज टम्टा (ब्लॉक खेल समन्वयक) नवीन वर्मा (जिला खेल समन्वयक अल्मोड़ा), शिक्षक भूपाल चिल्वाल, शिक्षक कमल जोशी, दीपक शाही, यशपाल भट्ट, दिगंबर फुलेरिया, कैलाश मेहरा, पंकज मेर, राजेंद्र सिंह राणा, साज सिंह (प्रधानाचार्य) रैमसे इंटर कॉलेज (अल्मोड़ा क्रीड़ा अधिकारी अल्मोड़ा) श्रीमती महेशी आर्या, (अल्मोड़ा जिला अधिकारी) अनसुल सिंह (जिला खंड शिक्षा) अधिकारी हरीश रौतेला, सुंदर सिंह रौतेला, सुरेश वर्मा, जगदीश गोस्वामी, जीवन सिंह बोरा, राजेश खोलिया, विद्या भंडारी, रीता बिष्ट, निर्मला नैनवाल, हरेन्द्र प्रसाद, प्रकाश मेहता, रेहान अंसारी, प्रदीप जोशी (ब्लैक बेल्ट) महासचिव (डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा) कुंदन कुमार बिष्ट, सुरेश नेगी मीना रयाल, आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया और शुभकामनाएं प्रेषित किया (ताइक्वांडो प्रशिक्षण) कमल कुमार बिष्ट ने कहा जानकारी दी यह बैट्री टेस्ट और इस तरह की विभिन्न प्रतियोगिता और शारीरिक दक्षता हेतु प्रतियोगिताएं और योजनाओं से खिलाड़ियों और अभिभावकों के साथ-साथ खेल प्रेमी जनों का भी मनोबल बढ़ता है खिलाड़ियों को आगे आने का और अपनी शारीरिक दक्षता मानसिक कुशलता और योग्यता के लिए मंच मिलकर उन्हें अवसर प्रदान होता है इस योजना से (सम्मान धनराशि) छात्रवृत्ति प्राप्त कर खिलाड़ी अपने जरूर खर्च खेल संबंधित जरूरतों को अपनी डाइट अपने ट्रैकसूट और खेल सामग्री हेतु छात्रवृत्ति के सम्मान धनराशि का सदुपयोग कर पा रहे हैं इसके लिए





उन्होंने राज्य खेल मंत्री माननीय रेखा आर्य जी प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी जी का इस योजना का स्वागत करते हुए इसे लाभकारी और दूरदर्शी योजना बताया इस तरह की योजनाएं खिलाड़ियों को प्रतिभाओं को आगे आने के लिए एक बड़ा अवसर मंच प्रदान कर रहे हैं।आने वाले समय में हमारे जिले और राज्य में खेल का एक अच्छा माहौल स्पोर्ट्स कल्चर डेवलप होगा यह हमारे राज्य के लिए बड़ी प्रसन्नता और खेलों में और बेहतर माहौल बनाने के लिए एक अच्छा सराहनीय कदम और स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आने वाली पीढ़ी और युवा जनरेशन को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करने में लाभकारी रहेगा। खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिलेगा। मानस पब्लिक स्कूल एवं कमल कुमार बिष्ट के दिशा निर्देशन, मार्गदर्शन और प्रशिक्षण में उनकी ताइक्वांडो एसोसिएशन (अकादमी) से निकले 3 कुल 6 खिलाड़ी मानस पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा कुल 9 खिलाड़ियों छात्र छात्राओं का चयन हुआ है और उनके ताइक्वांडो प्रशिक्षक अकैडमी स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी अल्मोड़ा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ी साक्षी रयाल पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा की छात्रा, शिवम जोशी वीरशीबा स्कूल अल्मोड़ा से एवं अवनि बिष्ट कुर्मांचल अकैडमी अल्मोड़ा से है कुल 9 खिलाड़ियों को सफलता अर्जित किया है उनकी इस सराहनीय उपलब्धि पर उनकी कड़ी मेहनत, धैर्य, त्याग, लगन, अनुशासन उनके कौशल और प्रतिभा को जाता है उन्होंने अनुशासित होकर एक योजनाबद्ध तरीके से सिस्टमैटिक तरीके से दिन-रात कड़ी मेहनत कर पूर्ण लगन अनुशासन स्पोर्ट्समैन स्पिरिट और रुचि से यह मुकाम हासिल कर एक नया कृतिमान स्थापित किया ताइक्वांडो प्रशिक्षक कमल कुमार बिष्ट ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आने वाले भविष्य की बड़ी संभावनाओं की तरफ संकेत किया हमारे ये प्रतिभावान खिलाड़ी आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे यह उन्होंने विश्वास जताया।
(कमल कुमार बिष्ट) ताइक्वांडो प्रशिक्षक (अध्यक्ष)
(डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एंड पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन अल्मोड़ा)







