पत्नी की हत्या कर दो बच्चियों सहित फरार हुआ पति गिरफ्तार

Spread the love

पत्नी की हत्या कर दो बच्चियों सहित फरार हुआ पति गिरफ्तार
नैनीताल: पत्नी की हत्या कर दो बच्चियों को लेकर फरार हुए पति को पुलिस व एसओजी द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से दोनो बच्चियंा भी सकुशल बरामद की गयी है। हत्या का कारण पत्नी पर शक करना बताया गया है।
जानकारी के अनुसार बीती 11 अप्रैल को शरीफ अहमद उर्फ शफीक शेख पुत्र स्व. छोटे निवासी सुभाष कॉलोनी रूद्रपुर द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया गया था कि उनकी पुत्री आस्था उर्फ अफसाना जो सात वर्ष पहले सौरभ के साथ विवाह कर अपनी दोनों बेटियों के साथ डहरिया में किराये के मकान में रह रही थी, जिसकी उसके पति सौरभ द्वारा हत्या कर अपनी दोनों बच्चियों को साथ लेकर फरार हो गया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी गयी। जिसे पुलिस व एसओजी टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद रूद्रपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके पास से दोनो बच्चियंा भी बरामद हुई है।
बताया जा रहा है कि जांच के दौरान पुलिस व एसओजी टीम को जानकारी मिली थी कि मृतका का मोबाईल बरेली के किसी अन्य व्यक्ति द्वारा प्रयोग किया जा रहा था। जिसने पूछताछ में बताया कि उक्त मोबाईल एक व्यक्ति से मथुरा में खरीदा था। जिस पर पुलिस ने मथुरा में आरोपी की तलाश शुरू कर दी गयी। इस बीच पुलिस को पता चला कि सौरभ अपनी दोनो बच्चियों का मथुरा के किसी संस्था में दाखिला कराने वाला है दाखिले हेतु जन्म प्रमाण पत्र लेने हेतु घर गया है। जिस पर पुलिस ने बीती रात आरोपी को रूद्रपुर गल्ला मण्डी के पास से गिरफ्तार किया गया। साथ ही दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद कर सीडब्ल्यूसी संस्था से सम्न्वय स्थापित करते काउन्सलिंग कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी सौरभ राज ने पूछताछ में बताया कि मैं अपनी पत्नी अस्था उर्फ अफसाना पर आये दिन शक करता था, जिस कारण आये दिन हमारे बीच विवाद होता था, तंग आकर मैंने 8 अपै्रल को अपनी पत्नी का हाथ से गला दबा कर हत्या कर दी तथा अपने दोनों बच्चियों को लेकर फरार हो गया।

  • Related Posts

    पंचायत सहायक बीपी सिंह आत्महत्या प्रकरण में दो गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह                     (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       पंचायत सहायक बीपी सिंह आत्महत्या प्रकरण…

    जंगला काटकर घर में दाखिल हुए चोर, जेवर-नकदी लेकर फरार।

    Spread the love

    Spread the love  संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह                       (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       जंगला काटकर घर में दाखिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    • By User
    • September 16, 2026
    • 6 views
    खेल प्रतिभाओं को मिलेगा मंच, विधायक चैम्पियनशिप ट्राफी का रंगारंग आगाज। 

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 13 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’