ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत अल्मोड़ा।
अल्मोड़ा में वार्डों के परिसीमन के संबंध में सुझाव व आपत्तियों पर सुनवाई 27अगस्त को।
अल्मोड़ाः अल्मोड़ा नगर पालिका को नगर निगम बनाए जाने की घोषणा के बाद सरकार द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है,जिसको लेकर लोगों के सुझाव व आपत्तियों का निस्तारण जिला प्रशासन द्वारा गठित कमेटी के माध्यम से 27अगस्त को होगा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा को नगर निगम अल्मोड़ा के नाम से उच्चीकृत किये जाने से क्षेत्र के वार्डों के परिसीमन के संबंध में शासन द्वारा अंतिम अधिसूचना जारी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि अधिसूचना को शहरी विकास निदेशालय देहरादून उत्तराखंड द्वारा 19अगस्त 2024कोअमर उजाला,20अगस्त2024को हिंदुस्तान संस्करण में प्रकाशित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस अंतिम अधिसूचना के संबंध में प्राप्त होने वाले सुझाव व आपत्तियों की सुनवाई, गठित समिति द्वारा दि.27अगस्त2024को न्यूं कलेक्ट्रेट अल्मोड़ा के सभागार में की जाएगी। गठित समिति द्वारा दि.24अगस्त2024के पश्चात उक्त अंतिम अधिसूचना के संबंध में प्राप्त होने वाले सुझाव व आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।









