ऊखीमठः तहसील प्रशासन व खनन माफियाओं के बीच गठजोड़ बन्धन होने से मदमहेश्वर घाटी में मध्य बहनें वाली मधु गंगा में अवैध खनन का करोबार दिन दहाड़े खूब फल – फूल रहा है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठः तहसील प्रशासन व खनन माफियाओं के बीच गठजोड़ बन्धन होने से मदमहेश्वर घाटी में मध्य बहनें वाली मधु गंगा में अवैध खनन का करोबार दिन दहाड़े खूब फल – फूल रहा है। तहसील प्रशासन की सह पर खनन माफियाओं ने मधु गंगा के सीने को छलनी कर दिया है तथा खनन माफिया खूब चांदी काट रहे हैं। आलम यह है कि रात्रि के समय तहसील प्रशासन से हरी झंडी मिलने के बाद खनन से लदे वाहनों की आवाजाही शुरू होती है। क्षेत्रीय जनता द्वारा अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग लम्बे समय से की जा रही है मगर खनन माफियाओं व तहसील प्रशासन के मध्य गठजोड़ गठबंधन होने से मधु गंगा में हो रहे अवैध खनन पर रोक नहीं लग पा रहा है। बता दे कि खनन माफियाओं का मधु गंगा के आंचल से दशकों का नाता रहा है। पूर्व में शासन स्तर सरकारी भूमि पर निजी पट्टो को स्वीकृति मिलने से प्रदेश सरकार को खासा राजस्व मिलने के साथ स्थानीय युवाओं को भी स्वरोजगार के अवसर मिलते थे, मगर विगत 30 जून को सरकारी भूमि पर स्वीकृत निजी पट्टो की अवधि समाप्त होने के बाद खनन माफिया फिर से मधु गंगा के सीने को छलनी करने लग गयें है। तहसील प्रशासन में पूर्व में तैनात उच्चाधिकारियों द्वारा मधु गंगा के आंचल में हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाकर अवैध रूप से खनन की सप्लाई करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गयी थी मगर दोनों उच्चाधिकारियों का स्थानान्तरण अन्यत्र होने के खनन माफियाओं के हौसले सातवें आसमान पर है। मदमहेश्वर घाटी से मिले सूत्रों के अनुसार मधु गंगा के विभिन्न स्थानों पर दिन – दहाड़े अवैध खनन होना आम बात बनी हुई है तथा खनन माफिया बेरोक – टोक मधु गंगा के आंचल को छलनी करने पर तुले हैं। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि मधु गंगा में अवैध खनन पर रोक लगाने की शिकायत कई बार तहसील प्रशासन से की गयी है मगर खनन माफियाओं व तहसील प्रशासन के मध्य गठजोड़ गठबंधन होने से अवैध खनन के कारोबार पर अंकुश नही लग पा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रात्रि के समय तहसील प्रशासन के उच्चाधिकारियों के सिग्नल मिलने के बाद ही अवैध खनन से लदे वाहनों की आवाजाही शुरू होती है तथा रात्रि के समय बिजली गुल होने पर अवैध खनन से लदे वाहनों की आवाजाही में वृद्धि होना आम बात बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि तहसील प्रशासन की सह पर खनन माफियाओं के हौसले सातवें आसमान पर है तथा खनन माफियाओं को तहसील प्रशासन का संरक्षण मिलने से ग्रामीण मौन रहने में भलाई समझते हैं।

  • Related Posts

    एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ः सुनील चिंचोलकर                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     एवरग्रीन टैलेंट शो में हरमन सलूजा बनीं ‘किड्स छत्तीसगढ़’…

    नियंत्रण औरों पर नहीं, खुद पर कीजिए

    Spread the love

    Spread the love    सुश्री सरोज कंसारी कवयित्री/लेखिका/अध्यापिका अध्यक्ष: दुर्गा शक्ति समिति, गोबरा नवापारा-राजिम,      रायपुर, (छत्तीसगढ़)                        (नया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    • By User
    • July 14, 2026
    • 7 views
    मानौरा: जहां पुरी से वचन निभाने आते हैं भगवान जगदीश

    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 12 views
    जिला अधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग रानीखेत द्वारा बताया गया क्वारब बाइपास मार्ग आपदा को लेकर बंद किए जाने को लेकर।

    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 5 views
    दोस्ताना माहौल में बच्चों से रूबरू हुई महिला पुलिस, जागरूक करते हुए सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।

    सिस्टम समझें,,,                           (लेख) 

    • By User
    • July 14, 2026
    • 9 views
    सिस्टम समझें,,,                            (लेख) 

    “जीवंत इंसानियत”         (कविता)

    • By User
    • July 14, 2026
    • 14 views
    “जीवंत इंसानियत”          (कविता)

    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।

    • By User
    • July 14, 2026
    • 11 views
    साहित्य की जीवंत परंपरा का उत्सव निखिल बंग साहित्य सम्मेलन।