संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
ऑपरेशन रिंगटोन 2.0 के अंतर्गत आगर पुलिस ने 125 गुम हुई मोबाइल को मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया।
आगर मालवा: आंपरेशन रिंगटोन 2.0 के अंतर्गत मध्यप्रदेश पुलिस विभाग रिंगटोन अभियान के द्वारा पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। रक्षाबंधन से पहले अपनों की यादों से जुड़े मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
इस अवसर पर एसपी ने नागरिकों को साइबर क्राइम एवं ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव के प्रति जागरूक किया।
ASP रविन्द्र कुमार बोयट, SDOP मोतीलाल कुशवाहा, थाना प्रभारी नागेश यादव, सूबेदार जितेन्द्र शुक्ला सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।







