ब्यूरो देहरादूनः (नया अध्याय)
विकासनगर: की मौत की नहर पर लगेगा सुरक्षा कवच भाजपा नेत्री बचना शर्मा की पहल पर जागी सरकार शक्ति नहर पर तार-बाड़ लगाने के आदेश जारी जनता में खुशी की लहर विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की अम्बाड़ी शक्ति नहर जो अब तक सुरक्षा के अभाव में कई मासूम जिंदगियां लील हो चुकी है अब सुरक्षित होने जा रही है। इस जनहित के मुद्दे को मजबूती से उठाया भारतीय जनता पार्टी भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य एवं मंडल क्वासी देहरादून (ग्रामीण) की पूर्व उपाध्यक्ष ने
दिनांक 04.08.2026 को माननीय मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की थी कि शक्ति नहर के दोनों किनारों पर तार-बाड़ और जाल लगाया जाए, ताकि दुर्घटनाओं और आत्महत्या जैसी घटनाओं को रोका जा सके। भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने कहा कि यह सिर्फ डबल इंजन की सरकार में ही संभव है कि एक कार्यकर्ता की आवाज सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचती है और उस पर तुरंत कार्यवाही होती है।
और कहा हमारे देश के यशस्वी जनप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज पूरे भारत में जनहित और विकास के ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। गरीब कल्याण सड़क सुरक्षा हर योजना धरातल पर उतर रही है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास’ का मंत्र आज गांव-गांव में साकार हो रहा है।
उसी प्रेरणा से हमारे उत्तराखंड के युवा ऊर्जावान और जन-जन के चहेते मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी दिन-रात जनता की सेवा में लगे हैं। धामी जी हर गरीब हर बेसहारा की सुनते हैं और हर कार्य को तुरंत धरातल पर उतारते हैं। आज चाहे सड़क हो बिजली हो पानी हो या सुरक्षा का मामला धामी सरकार हर मोर्चे पर जनता के साथ खड़ी है। युवा मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। बचना शर्मा की शिकायत CMHL-082026-2-1096108 पर दर्ज होते ही शासन में तेजी आई। सीएम हेल्पलाइन से होते हुए मामला यूजेवीएन लिमिटेड डाकपत्थर पहुंचा।
जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है कि महाप्रबंधक (सिविल-अनुरक्षण) यमुना वैली श्री इन्द्र मोहन सिंह करासी जी ने दिनांक 01-09-2026 को आदेश जारी कर दिया है कि शक्ति नहर के दोनों किनारों को तार-बाड़ से सुरक्षित करने का आगणन प्रस्ताव तैयार किया जाए ताकि बजट मिलते ही चरणबद्ध तरीके से कार्य पूरा किया जा सके। भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी और यूजेवीएन विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा मेरा लक्ष्य है कि एक भी जान और न जाए। अब इस नहर पर सुरक्षा कवच लगेगा तो कोई हादसा नहीं होगा कोई आत्महत्या नहीं करेगा और सबकी भलाई होगी।
क्षेत्र की जनता ने भी इस निर्णय का स्वागत किया है और कहा है कि भाजपा सरकार ही ऐसी सरकार है जो जनता की पीड़ा को समझती है और उसका समाधान करती है।
निवेदक: बचना शर्मा लाखामंडल भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा मंडल क्वासी देहरादून (ग्रामीण)
ग्राम व पो. लाखामण्डल तहसील चकराता, जिला देहरादून उत्तराखंड मो. 8979777964








