मोहान वन क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना के बाद वयस्क बाघ का सफल एवं सुरक्षित रेस्क्यू।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                    (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

मोहान वन क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना के बाद वयस्क बाघ का सफल एवं सुरक्षित रेस्क्यू।

 

 

       अल्मोड़ाः 03 सितम्बर 2026 उप संभागीय वनाधिकारी काकुल पुंडीर ने बताया कि मोहान वन क्षेत्र के गोदी अनुभाग के अंतर्गत ग्राम सभा डबरा सौराल के तोक घोड़ीधार में दिनांक 03 अगस्त 2026 को मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटना के उपरांत वन विभाग द्वारा क्षेत्र में बाघ की लगातार निगरानी एवं रेस्क्यू के लिए व्यापक अभियान संचालित किया गया।

 

घटना के बाद से क्षेत्र में ट्रैप कैमरों, ड्रोन तथा गठित गश्ती टीमों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही थी। गश्ती दलों द्वारा क्षेत्र में बाघ के पगमार्क एवं अन्य वन्यजीव गतिविधियों के चिन्हों की खोजबीन करते हुए नियमित गश्त की गई। साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करते हुए क्षेत्रवासियों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार, पोस्टर एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सक्रिय वन्यजीव के सुरक्षित रेस्क्यू के लिए पिंजरे, ट्रैंक्विलाइजिंग गन, जाल सहित आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों की सहायता से मोहान वन क्षेत्र एवं पश्चिमी वृत्त की रेस्क्यू विशेषज्ञ टीम द्वारा लगातार अभियान चलाया गया।

 

रेस्क्यू अभियान का दायरा बढ़ाते हुए अतिरिक्त टीमों का गठन किया गया, जिसमें मोहान रेंज के अतिरिक्त रानीखेत रेंज, अल्मोड़ा रेंज, जौरासी रेंज, भूमि संरक्षण रामनगर तथा मंदाल रेंज, कालागढ़ टाइगर रिजर्व के वन कर्मियों को भी तैनात किया गया। गठित टीमों द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने एवं आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया गया। रेस्क्यू विशेषज्ञ टीम में नैनीताल वन प्रभाग के डॉ. हिमांशु पांगती एवं पश्चिमी वृत्त के डॉ. राहुल सती के साथ मोहान रेंज के वन कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया।

 

वन विभाग द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों, सघन निगरानी एवं व्यापक रेस्क्यू अभियान के फलस्वरूप दिनांक 02 सितम्बर 2026 की रात्रि लगभग 11ः00 बजे उक्त क्षेत्र से एक वयस्क बाघ का सफल एवं सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। रेस्क्यू के उपरांत बाघ को आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण हेतु रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया है। वन विभाग के इस सफल रेस्क्यू अभियान से क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावित स्थिति को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है तथा स्थानीय ग्रामीणों में भी राहत की भावना है। वन विभाग द्वारा क्षेत्र में निगरानी एवं आवश्यक सतर्कता आगे भी जारी रखी जाएगी।

  • Related Posts

    नवम्वर‌ राज्य स्थापना के बाद भी पर्वतीय विकास की उपेक्षा, राज्य सरकारों पर उत्तराखंड लोक वाहिनी ने उठाए सवाल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    26वें राज्योत्सव पर राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान, विकास पुस्तिका “सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान” का हुआ विमोचन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                      (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                    …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कर्मफल (भाग 26)

    • By User
    • November 10, 2026
    • 8 views
    कर्मफल (भाग 26)

    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    • By User
    • November 10, 2026
    • 14 views
    डॉ. प्रियंका ‘सौरभ’ को मिलेगा ‘भिवानी गौरव सम्मान–2026’, नारायणी देवी भगुनका ओजस्विनी सम्मान से होंगी सम्मानित।

    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    • By User
    • November 10, 2026
    • 13 views
    जब-जब रावण आता है, तब-तब राम भी आते हैं!

    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    • By User
    • November 9, 2026
    • 11 views
    हर दिल में प्रेम की दिवाली हो,चारों तरफ सिर्फ खुशहाली हो

    नज्म

    • By User
    • November 9, 2026
    • 25 views
    नज्म

    कर्मफल (भाग 25)

    • By User
    • November 9, 2026
    • 15 views
    कर्मफल  (भाग 25)