सम्पादक फिरोजपुरः राजीव कुमार
(नया अध्याय, फिरोजपुर)
श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 5 किलोमीटर मैराथन का किया गया आयोजन।
फिरोजपुर: में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित मैराथन में प्रशासनिक अधिकारियों, विधायक रणबीर सिंह भुल्लर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा
फिरोजपुर में श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
जिला प्रशासन फिरोजपुर की ओर से पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित इस मैराथन में जिला वासियों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मैराथन की शुरुआत सुबह 6:30 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम, फिरोजपुर शहर से हुई। प्रतिभागी शेर शाह वली चौक और भास्कर चौक से होते हुए वापस शहीद भगत सिंह स्टेडियम पहुंचे, जहां मैराथन का समापन हुआ।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं फिरोजपुर शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
मैराथन के माध्यम से श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं और उनके मानवता, समानता एवं भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में युवाओं और विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।
बाइट: फिरोजपुर शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर







