संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया, नंदलाल को पालने में झुलाया गया, 5253 वां कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया।
कृष्ण जन्मोत्सव नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भी राम मंदिर एवं श्री कृष्ण मंदिरों में बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया।
कानड़ः श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शानिवार को नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भी में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जन्माष्टमी पर्व के चलते नगर में दिनभर आयोजन की धूम मची रही इस पर्व के चलते सुबह से ही श्री कृष्ण मंदिर मैं आकर्षण साज सज्जाकर भगवान श्री राधा कृष्ण की प्रतिमाओं का विशेष मनमोहक अलौकिक श्रृंगार किया गया
वहीं मां हिंगलाज देवी मठ में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर राधा रानी ओर कृष्ण की वेश भूषा में दिखे नन्हे नन्हे बच्चे और नन्हे छोटे बालका ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का मन मोह लिया। पीले वस्त्र, माथे पर तिलक, सिर पर लाल पटका, गले में मोतियों की माला और हाथ में आकर्षक बांसुरी के साथ उनका बाल कृष्ण स्वरूप बेहद मनमोहक नजर आया।
मंदिरों में भक्तों की सुबह से ही देर रात्रि तक भक्तों का आना जाना लगा रहा कृष्ण मंदिरों में कई स्थानों पर नंदलाल को पालने में झुलाया गया कहीं जगह नगर में मटकी फोड़ के कार्यक्रम हुए
कृष्ण मंदिरों को गुब्बारों पुष्पमाला से सजाया गया जिनके दर्शन के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही
रात्रि 12 बजे श्री कृष्ण भगवान के जन्मोत्सव पर मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण की आरती की गई नगर के सराफा बाजार स्थित श्री कृष्ण मंदिर एवं दर्जी मोहल्ला स्थित कृष्ण राधा मंदिर एवं प्रभाकर जी जोशी के निवास पर राधा कृष्ण मंदिर बड़ा राम मंदिर व राजवाड़ा स्थित श्रीराम मंदिर वह हिंगलाज देवी मठ में भगवान श्री कृष्ण एव मां हिंगलाज देवी की आरती पुजारी आशीष चतुर्वेदी द्वारा की गई
आदि स्थानों पर भगवान कृष्ण का जन्म उत्सव धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पर्व को लेकर सभी मंदिरों में आकर्षक सजावट कर विद्युत रोशनी से सुसज्जित किया गया
कृष्ण की लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां बनाई गई तथा भक्तों ने नंदलाल को पालने में झुलाया जन्माष्टमी के इस पर्व पर मंदिरों में प्रथा काल से देर रात्रि तक जन्म उत्सव का उल्लास छाया रहा विशेष पूजा अर्चना के साथ आरती व अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए मध्य रात्रि के मंदिरों में मझीरे घंटी घंटाल की गूंज के साथ कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया
तथा भक्तों को फलाहारी खिचड़ी पंजेरी सिंगांड़े व धनिया एवं खोपरा बुरा व खीर आदि के प्रसाद का वितरण किया गया
मंदिर में विराजित सभी प्रतिमाओं का मनमोहक श्रृंगार पुष्पों के द्वारा किया गया जिसे निहारने के लिए बड़ी संख्या में भक्तों का तांता लगा रहा एवं कृष्ण मंदिरों में भजन कीर्तन किया गया वही नगर के बड़ा राम मंदिर में एवं कन्याशाला स्कूल के पास राम मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया







