केदार घाटी में 24 घंटे से मूसलाधार बारिश, जनजीवन प्रभावित।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

         केदार घाटी में 24 घंटे से मूसलाधार बारिश,

                        जनजीवन प्रभावित।

 

            तापमान में गिरावट से बढ़ी ठंडक।

 

                   काश्तकारों की चिंताएं बढ़ीं।

 

          ऊखीमठः केदार घाटी में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। क्षेत्र में विगत 24 घंटों से रुक-रुककर मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण जहां ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही प्रभावित हुई है, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट आने से ठंडक बढ़ गई है। सितंबर माह में मौसम के इस बदले मिजाज ने स्थानीय लोगों के साथ ही काश्तकारों की चिंताएं भी बढ़ा दी हैं। केदार घाटी के ऊखीमठ, फाटा, गुप्तकाशी, अगस्त्यमुनि , क्यूंजा घाटी सहित मद्महेश्वर और तुंगनाथ घाटियों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश का असर अधिक देखने को मिल रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर सड़क मार्गों के बाधित होने और भूस्खलन की आशंका भी बनी हुई है।

 

बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज होने से ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का एहसास बढ़ गया है। तुंगनाथ, चोपता, दुगलबिट्टा, मद्महेश्वर घाटी सहित आसपास के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम काफी ठंडा हो गया है। छह माह तक बुग्यालों में प्रवास करने वाले भेड़पालकों तथा ग्रामीणों को भी बदलते मौसम के बीच अपने पशुधन की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना पड़ रहा है।

 

लगातार हो रही बारिश से काश्तकारों की चिंताएं बढ़ गई हैं। खेतों में तैयार हो रही फसलों पर अत्यधिक बारिश का प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। क्यूंजा घाटी कण्डारा गांव की काश्तकार विलोचना रावत का कहना है कि लंबे समय बैमौसमी बारिश होने के फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने से सब्जियों और अन्य मौसमी फसलों पर भी मौसम की मार पड़ने की संभावना बनी हुई है।

 

मद्महेश्वर घाटी गैड़ बष्टी के प्रगतिशील काश्तकार बलवीर राणा का कहना है कि इस वर्ष मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक मूसलाधार बारिश होने से खेती-किसानी का पूरा चक्र प्रभावित हो रहा है। सितंबर माह में होने वाली बारिश से जहां प्राकृतिक जलस्रोतों को संजीवनी मिलती है, वहीं अत्यधिक बारिश खेतों और ग्रामीण मार्गों के लिए परेशानी का कारण बन रही है।

 

केदार घाटी में जारी बारिश का असर तीर्थयात्रा और पर्यटन गतिविधियों पर भी पड़ा है। बारिश के दौरान पैदल मार्गों पर फिसलन बढ़ने से यात्रियों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। पर्यटक स्थलों की ओर जाने वाले मार्गों पर भी मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रियों और पर्यटकों को सावधानी बरतनी पड़ रही है। स्थानीय होटल, होम स्टे और व्यापारियों के कारोबार पर भी खराब मौसम का असर दिखाई देने लगा है। ग्रामीण महिपाल बजवाल ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण कुण्ड – चोपता नेशनल हाईवे पर सफर करना जोखिम भरा हो चुका है तथा तुंगनाथ घाटी पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों, सैलानियों व ग्रामीणो को जान हथेली पर रखकर आवाजाही करनी पड़ रही है।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।