अल्मोड़ा पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                    (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

अल्मोड़ा पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व।

       मुख्य अतिथि मेयर अल्मोड़ा संग सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम का शुभारंभ।

रंगारंग कार्यक्रमों ने बाँधा समा, पुलिस अधि0/कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के नन्हे- मुन्ने बाल कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने मोहा सबका मन।

मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों ने अल्मोड़ा पुलिस के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम की सराहना की।

 

       अल्मोड़ा: दिनांक- 04-09-2026 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा के मैदान में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। अल्मोड़ा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, द्वारा सभी अतिथियों का कार्यक्रम में स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मेयर अजय वर्मा, जिला न्यायाधीश अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय, जिलाधिकारी अल्मोड़ा अशुंल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीराम जी शरण शर्मा, आईटीबीपी लेफ्टिनेन्ट कर्नल श्री अमित कुमार, एनसीसी बटालिएन कर्नल विजया कुलकर्णी, दर्जा मंत्री गोविन्द सिंह पिलखवाल, दर्जा मंत्री श्रीमती गंगा बिष्ट, जिला अध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, ब्लाक प्रमुख भैसियाछाना नीमा आर्या, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, नगर अध्यक्ष भाजपा विनित बिष्ट एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

दीप प्रज्वलन के उपरांत रंगारंग कार्यक्रमों का दौर शुरु हुआ।

 

पुलिस अधि0/कर्मचारियों एवं पुलिस परिवार के नन्हे- मुन्ने बाल कलाकारों सहित अन्य लोकनृत्य द्वारा कुमाऊनी, गढ़वाली एवं अन्य लोकनृत्यों, भजन, नाटक, हास्य कलाकारों द्वारा अपनी-अपनी प्रतिभा का शानदार प्रस्तुति कर उपस्थित सभी दर्शकों का मनमोह लिया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने आये दर्शकों से पुलिस लाईन मैदान भरा रहा। सभी दर्शकों द्वारा तालियों से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया गया।

आकर्षक झांकियां-

अल्मोड़ा पुलिस के सभी थानों, फायर स्टेशन, पुलिस दूरसंचार, यातायात शाखा द्वारा आकर्षक झांकियाँ बनाई गई थी, निर्णायक मण्डल द्वारा झाकियों का निरीक्षण किया गया, सभी झांकियाँ एक से बढ़कर एक थी, निर्णायक मण्डल को प्रथम, द्वितीय, तृतीय का चयन करने के लिये काफी मशक्कत करनी पड़ी।

 

प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली झांकियों का विवरण-

 

1. प्रथम स्थान- यातायात पुलिस एवं पुलिस दूरसंचार अल्मोड़ा की झांकी।
2. द्वितीय स्थान- फायर स्टेशन अल्मोड़ा एवं रानीखेत की झांकी।
3. तृतीय स्थान- कोतवाली सोमेश्वर व थाना धौलछीना की झांकी।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन पर ऐसा माहौल बना कि दर्शकों ने जोश व उत्साह के साथ ठुमके लगाये।

एसएसपी महोदय द्वारा प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।

 

 

कार्यक्रम में अपर उ0नि0 पुलिस दूरसंचार श्रीमती चंद्रकला कोरंगा एवं महिला आरक्षी प्रियदर्शनी इन्दिरा ने मंच संचालन का शानदार प्रदर्शन कर अपनी शेरो/शायरी से समा बाधते हुए सभी से प्रशंसा पाई।

 

जिला न्यायाधीश अल्मोड़ा महोदय व एसएसपी महोदय अल्मोड़ा सहित अन्य अतिथियों व पुलिस कर्मियों द्वारा रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव पर पुलिस लाईन परिसर में स्थित मंदिर में बनी सुंदर झांकी के दर्शन कर पूजा अर्चना करते हुए धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया गया एवं प्रसाद वितरण किया गया।

कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्था प्रतिसार निरीक्षक रमेश चन्द्र पुलिस लाईन अल्मोड़ा, लाइन सूबेदार उ0नि0 मोहित कुमार की देख-रेख में हुई।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, जिला न्यायाधीश अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय, जिलाधिकारी अल्मोड़ा अशुंल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शरण शर्मा, आईटीबीपी लेफ्टिनेन्ट कर्नल श्री अमित कुमार, एनसीसी बटालिएन कर्नल विजया कुलकर्णी, अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह, दर्जा मंत्री गोविन्द सिंह पिलखवाल, माननीय दर्जा मंत्री गंगा बिष्ट, मा0पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, ब्लाक प्रमुख भैसियाछाना नीमा आर्या, जिला अध्यक्ष भाजपा महेश नयाल, ब्लाक प्रमुख भैसियाछाना नीमा आर्या, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, नगर अध्यक्ष भाजपा विनित बिष्ट एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रवि रौतेला, सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला, सीओ दूरसंचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ अल्मोड़ा नरेन्द्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चन्द्र पुलिस लाईन अल्मोड़ा, प्रतिसार निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली अल्मोड़ा जानकी भण्डारी सहित विभिन्न थानों के SHO/SO एवं पुलिस अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)       अल्मोड़ा में मां…

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                             (नया अध्याय, देहरादून)            …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।