मथ्यागांव में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, दो की मौत।

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

  •                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

मथ्यागांव में 200 मीटर गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, दो की मौत।

 

       ऊखीमठः छेनागाड़-मथ्यागांव मोटर मार्ग पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मथ्यागांव के समीप एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही DDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और खाई में उतरकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया।

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे यूटिलिटी वाहन छेनागाड़ से करीब दो किलोमीटर ऊपर मथ्यागांव के पास पहुंचा था। इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को जानकारी दी।

 

सूचना पर DDRF और SDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। दुर्गम और पथरीले पहाड़ी क्षेत्र में करीब 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू टीमों ने वाहन तक पहुंच बनाई। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों वाहन सवारों को खाई से बाहर निकाला गया।

 

रेस्क्यू के दौरान मोहन सिंह (65) पुत्र भाग सिंह और विनोद सिंह (42) पुत्र दरमान सिंह मृत मिले। वहीं रोहित (26) पुत्र जगत सिंह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। रेस्क्यू टीम ने घायल को प्राथमिक सहायता देने के बाद उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 

पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद मथ्यागांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर है।

  • Related Posts

    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    लगातार संघर्ष और जनहित में उठाई गई आवाज का हुआ असर, नगर आयुक्त ने गेट खुलवाने के दिए आदेश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 8 views
    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    • By User
    • November 17, 2026
    • 14 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    • By User
    • November 17, 2026
    • 12 views
    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 10 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 5 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    • By User
    • November 17, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर