मॉल रोड पर अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग, एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

मॉल रोड पर अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग, एसएसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल।

 

 

 

         अल्मोड़ाः नगर की मॉल रोड एवं बस अड्डे के आसपास अराजक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों तथा कानून-व्यवस्था को लेकर पूर्व कार्यकारिणी सदस्य भाजपा अल्मोड़ा राजीव गुरुरानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी पुलिस गश्त बढ़ाने तथा अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

इस दौरान राजीव गुरुरानी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में कहा कि मॉल रोड एवं बस अड्डे के आसपास आए दिन अराजक तत्वों द्वारा हंगामा एवं अनुशासनहीनता किए जाने से क्षेत्र का शांतिपूर्ण वातावरण प्रभावित हो रहा है। इससे स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों एवं आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो रही है।

 

उन्होंने 07 सितंबर 2026 की शाम बस अड्डे के समीप हुई घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा यातायात बाधित कर हंगामा किया गया। मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति तत्काल सामान्य नहीं हो सकी। पुलिस को सूचना दिए जाने के बाद भी पुलिस बल के मौके पर पहुंचने में काफी समय लगा। प्रतिनिधिमंडल ने ऐसी घटनाओं में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित किए जाने की मांग की।

 

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए मॉल रोड, बस अड्डे तथा बाजार क्षेत्र में लोगों की आवाजाही बढ़ेगी। ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शाम एवं रात्रि के समय नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने तथा अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

 

प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से जनहित में मामले का संज्ञान लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा महामंत्री दिशांत पवार, पूर्व सभासद सौरभ वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा सोशल मीडिया सह-संयोजक राजा खान, भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी, कन्हैया बिष्ट, कृष्णा तिलारा, ईश्वर उपाध्याय, भूपेश गैरा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    Spread the love

    Spread the love   ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)     नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।      …

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 6 views
    नवीन बिष्ट को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।

    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    आँख खुले बस तेरी बातें, बन मीठी यादें घुलती हैं,

    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 4 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत मासी में आयोजित शिविर में 810 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 12 views
    डॉ. रामदेव शर्मा ‘राही’ हिन्दी सम्मेलन में सम्मानित हुए – कवि संगम त्रिपाठी।

    “समय” 

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    “समय” 

    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।

    • By User
    • October 2, 2026
    • 11 views
    मंडी के अभाव में किसानो को मिल रहे कम दाम, केवल लहसुन-प्याज और संतरे के सीजन में होता है मंडी का उपयोग।