डॉ. दिनेश कुमार शर्मा
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)



अंतरराष्ट्रीय साहित्य संस्था “राष्ट्रीय कवि संगम” के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष शृद्धेय जगदीश मित्तल जी की स्मृति में (जिनका गोलोक गमन गत 3 सितंबर को दिल्ली में हुआ) श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सोमवार 7 सितंबर को संघ कार्यालय, अलीगढ़ के सभागार में हुआ जिसमें सर्वश्री राजाराम मित्र, नरेंद्र शर्मा ‘नरेंद्र’, गोविंद जी, डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, कुंवरपाल उपाध्याय “भँवर”, मुकेश उपाध्याय, मनोज नागर, डॉ. दौलतराम शर्मा, श्रीमती पूनम शर्मा पूर्णिमा, श्रीमती मधु लता शर्मा, पंकज भारद्वाज, अजय मिश्र, डॉ. सुबोध कुमार एवं रतन वार्ष्णेय आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उपस्थित वक्ताओं ने मित्तल जी के व्यक्तित्व, समर्पण, त्याग, सेवा भाव एवं कर्मठता से सम्बंधित विशेषताओं पर अपने विचार व्यक्त किये तथा राष्ट्रीय कवि संगम के कार्यों को निष्ठा पूर्वक आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।






