
संवाददाता कन्नौज (उ. प्र.): दीप सिंह
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
श्रीकृष्ण छठी पर मधुवन हॉस्पिटल में भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद।
कन्नौजः सरायमीरा स्थित वाला जी धर्म कांटा के पास मधुवन हॉस्पिटल की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की छठी के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अस्पताल की ओर से व्यवस्थाएं की गईं।
मधुवन हॉस्पिटल के डॉ. सचिन कटियार ने बताया कि वर्ष 2023 से अस्पताल की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य धार्मिक आयोजन के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि हर वर्ष भंडारे में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं।
भंडारे में क्षेत्र के लोगों के साथ आसपास के श्रद्धालुओं ने भी सहभागिता की। आयोजन के दौरान प्रसाद वितरण का सिलसिला चलता रहा। अस्पताल प्रबंधन ने आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों का आभार जताया।







