‘पूरा केदार दर्शन’ केदारभूमि की आस्था और विरासत की मार्गदर्शिका। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

  •                 (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

 

‘पूरा केदार दर्शन’ केदारभूमि की आस्था और विरासत की मार्गदर्शिका । 

 

13 सितंबर को चंद्रनगर में होगा भव्य पुस्तक विमोचन एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह।

 

 

       ऊखीमठः  केदारभूमि की आस्था, संस्कृति, इतिहास, प्रकृति एवं धार्मिक पर्यटन को समर्पित युवा लेखक एवं कवि सतपाल की पुस्तक ‘पूरा केदार दर्शन’ के भव्य पुस्तक विमोचन एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह को लेकर शुक्रवार को रुद्रप्रयाग स्थित होटल जीएम रेजीडेंसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। न्यू बस स्टैंड एवं रामलीला मंच के समीप आयोजित प्रेस वार्ता में पुस्तक की विषयवस्तु, उद्देश्य, उपयोगिता तथा आगामी समारोह की विस्तृत रूपरेखा मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष साझा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए युवा लेखक एवं कवि सतपाल ने बताया कि ‘पूरा केदार दर्शन’ केवल उनकी पुस्तक नहीं, बल्कि केदारभूमि की सामूहिक आस्था से जुड़ी पुस्तक है। पुस्तक का उद्देश्य जनपद की धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासत को एक स्थान पर प्रस्तुत कर देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं एवं साधकों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पुस्तक को इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि यह वर्षभर श्रद्धालुओं के लिए केदारभूमि की मार्गदर्शिका के रूप में उपयोगी सिद्ध हो। पुस्तक में जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थलों का वर्णन किया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को केदारभूमि के विविध धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा मिल सके। प्रेस वार्ता में कवि सतपाल ने बताया कि आगामी 13 सितम्बर को प्रातः 9 बजे राजकीय इंटर कॉलेज चंद्रनगर, में ‘पूरा केदार दर्शन’ पुस्तक का भव्य विमोचन एवं साहित्यिक-सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया जाएगा। बताया कि समारोह में पुस्तक विमोचन के साथ साहित्यिक संगोष्ठी, कवि सम्मेलन, गीत-संगीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को ‘केदार दर्शन सम्मान’ प्रदान किया जाएगा।

 

बताया कि कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन के प्रतिनिधियों, कवि-लेखकों, कलाकारों, लोकगायकों, समाजसेवियों, महिला मंगल दलों तथा छात्र-छात्राओं के प्रतिभाग करने की जानकारी दी गई।

  • Related Posts

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    पढ़ना है तो आदमी को पढ़ने का हुनर सीख हर चेहरे पे लिखा है किताबों से ज्यादा !

    Spread the love

    Spread the love   प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)   लेखक : डॉ. धर्मपाल सिंह   पढ़ना है तो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 11 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!