मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, देहरादून)
एचएम कॉलेज लोधिया में महिला कोतवाली पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान।
गौरा शक्ति एप, साइबर अपराध एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति छात्र-छात्राओं को किया जागरूक।
अल्मोड़ाः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, के निर्देशानुसार जनपद में स्कूलों, कॉलेजों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 11.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली अल्मोड़ा जानकी भंडारी के नेतृत्व में महिला कानि0 इंद्रा भट्ट जोशी एवं कानि0 कविता द्वारा एचएम कॉलेज, लोधिया, अल्मोड़ा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके जीवन, राष्ट्र निर्माण में योगदान एवं उपलब्धियों तथा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के संबंध में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही छात्राओं को गौरा शक्ति एप की उपयोगिता एवं महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। छात्र-छात्राओं को साइबर फ्रॉड से बचाव, साइबर अपराध होने पर तत्काल कार्रवाई करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।
पुलिस टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति भी जागरूक किया गया। नशे के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान की जानकारी देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने, अपने साथियों को भी नशे के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।








