एनडीए एवं सीडीएस परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

                (नया अध्याय, देहरादून)

एनडीए एवं सीडीएस परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित।

   अल्मोड़ाः मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को एनडीए एवं सीडीएस परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा सामग्री की गोपनीयता तथा निर्धारित समय-सारिणी का विशेष ध्यान रखा जाए। परीक्षा संचालन से संबंधित सभी अधिकारी निर्धारित समय से पूर्व अपने तैनाती स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित करें।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने, प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर निगरानी रखने तथा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा।

बैठक में नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।