किसान सम्मान निधि ₹12 हजार करने की मांग। 24 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

 

                (नया अध्याय, देहरादून)

 

 

किसान सम्मान निधि ₹12 हजार करने की मांग।

24 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होगा प्रदर्शन। 

 

 

             ऊखीमठः ब्लॉक सभागार अगस्त्यमुनि में भारतीय किसान संघ जनपद रुद्रप्रयाग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं, संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। 

 

बैठक का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद किसान संघ की महिला अध्यक्ष बबीता एवं कमेड़ा की ग्राम प्रधान उषा रावत ने संघ का लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद डिमरी ने किया।

 

   बैठक में किसानों की क्षेत्रीय एवं प्रांतीय मांगों को लेकर 24 सितंबर को जिला मुख्यालय पर विशाल कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।

भारतीय किसान संघ की प्रमुख मांगों में किसान सम्मान निधि की वार्षिक राशि ₹6,000 से बढ़ाकर ₹12,000 किए जाने की मांग शामिल है। 

 

30 सितंबर को दिल्ली में महिला किसान सम्मेलन

अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष के अवसर पर 30 सितंबर को नई दिल्ली में प्रस्तावित विशाल महिला किसान सम्मेलन की तैयारियों पर भी बैठक में चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने का आह्वान किया गया।

 

मुख्य वक्ता एवं उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को तेज करने और संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का आह्वान किया।

 

संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल सिंह नेगी ने कहा कि रुद्रप्रयाग जिले में संगठन विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बार कम से कम 100 गांवों तक सीधी पहुंच बनाकर अधिक से अधिक किसानों को भारतीय किसान संघ से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

बैठक के दौरान राज्य सरकार के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली सम्मान से सम्मानित दुर्गा देवी करासी का नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

 

प्रदेश अध्यक्ष कुशल पाल ने कहा कि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाने के लिए संगठन और किसानों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर किसानों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भुवन विक्रम डबराल ने कहा कि किसान हितों से जुड़े मुद्दों को संगठित तरीके से उठाने के लिए किसानों की एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने पर जोर दिया।

 

जिलाध्यक्ष महेंद्र नेगी ने कहा कि जिले में किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और संगठन के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

 

बैठक में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष किसान सहित भारतीय किसान संघ के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में किसानों को संगठन के साथ एकजुट होकर अपने अधिकारों और समस्याओं के लिए आवाज बुलंद करने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    पढ़ना है तो आदमी को पढ़ने का हुनर सीख हर चेहरे पे लिखा है किताबों से ज्यादा !

    Spread the love

    Spread the love   प्रभारी सम्पादकः दिनेश शास्त्री                      (नया अध्याय, देहरादून)   लेखक : डॉ. धर्मपाल सिंह   पढ़ना है तो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 11 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!

    • By User
    • September 15, 2026
    • 13 views
    प्रतिदिन कुछ नया सीखते-करते रहो!