उदय शंकर की विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने की पहल, सात दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला शुरू।

Spread the love

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट

                        (नया अध्याय, देहरादून)

उदय शंकर की विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने की पहल, सात दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला शुरू।

अल्मोड़ा:  14 सितंबर 2026। पं. गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा, संस्कृति विभाग, उत्तराखंड द्वारा गुरु उदय शंकर की स्मृति एवं उनकी कलात्मक विरासत को समर्पित सात दिवसीय रंगमंच एवं फिल्म निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ आज उदय शंकर नाट्य अकादमी, अल्मोड़ा में हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य उत्तराखंड के युवाओं को रंगमंच और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के साथ उदय शंकर की ऐतिहासिक अकादमी को एक जीवंत सांस्कृतिक एवं कलात्मक केंद्र के रूप में सक्रिय करने की दिशा में पहल करना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर पं. गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय की निदेशक जयन्ती खाती, वरिष्ठ अभिनेता एवं दून विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर कैलाश कांडवाल, एनएसडी के पूर्व छात्र शुभम शर्मा, अभिनेता-निर्देशक अभिषेक डोभाल, कार्यक्रम क्यूरेटर एवं गायक हिमांशु धरमोरा, भातखंडे संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा की प्रभारी प्रधानाचार्य चंचल तिवारी, डॉ. सी.एस. चौहान, जनमेजय तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मीता उपाध्याय द्वारा किया गया।

कार्यशाला में 40 प्रतिभागी शामिल हैं, जिन्हें सात दिनों तक रंगमंच तकनीक, अभिनय, दृश्य-रचना, चरित्र निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, कैमरा, फिल्म निर्माण और डॉक्यूमेंट्री निर्माण की बारीकियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में प्रशिक्षक के तौर पर कैलाश कांडवाल, शुभम शर्मा एवं अभिषेक डोभाल हैं।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य गुरु उदय शंकर की कलात्मक दृष्टि को नई पीढ़ी से जोड़ना और पहाड़ी क्षेत्र के युवाओं को अपनी रचनात्मक प्रतिभा विकसित करने के लिए प्रशिक्षण एवं मंच उपलब्ध कराना है। साथ ही, उदय शंकर द्वारा 1938 में स्थापित इस ऐतिहासिक अकादमी को केवल एक विरासत स्थल के रूप में नहीं, बल्कि निरंतर कला-शिक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों के सक्रिय केंद्र के रूप में विकसित करने की परिकल्पना की गई है।

कार्यशाला का समापन 20 सितंबर को दोपहर 2 बजे उदय शंकर नाट्य अकादमी, अल्मोड़ा में भव्य सांस्कृतिक समारोह के साथ होगा। इसमें प्रतिभागी सात दिनों में सीखी गई विधाओं और तैयार प्रस्तुतियों का प्रदर्शन करेंगे।

इसके साथ भातखंडे संगीत महाविद्यालय, अल्मोड़ा की शास्त्रीय प्रस्तुतियां करेंगे। कार्यक्रम मुख्य आकर्षण गुरु उदय शंकर की पुत्रवधू एवं प्रसिद्ध कलाकार तनुश्री शंकर तथा कोलकाता से आने वाले उनके दल की विशेष समापन प्रस्तुति होगी।

कार्यक्रम में यूसुफ तिवारी, दीपा गुप्ता, मनोज गुप्ता, रविन्द्र बिष्ट, ममता जीना, राजेंद्र नयाल, हरिंदर नेगी, सूरज सिरारी, रविन्द्र अधिकारी, सुंदर लाल, प्रमोद कुमार, विमला सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)            अल्मोड़ा ssj…

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                            (नया अध्याय, देहरादून)       नंदादेवी मेले के शुभारंभ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अल्मोड़ा ssj कैंपस अल्मोड़ा के छात्र संघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल ने उत्तराखंड नेहरू युवा केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं को पारदर्शिता की कमी लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।

    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 16 views
    नंदादेवी मेले के शुभारंभ पर निकली भव्य शोभायात्रा, पारंपरिक वेशभूषा में दिखी उत्तराखंड की संस्कृति।

    सच का साथ (कहानी)

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    सच का साथ  (कहानी)

    मेरा होना संभावना है अब भी।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 7 views
    मेरा होना संभावना है अब भी।

    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    • By User
    • September 15, 2026
    • 12 views
    डॉ. विजय कुमार पाठक प्रसून को मिला ‘हिंदी हितैषी सम्मान’

    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।

    • By User
    • September 15, 2026
    • 9 views
    संकल्प से सिद्धि तक: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राष्ट्र सेवा और जन सेवा के 25 वर्ष।