लेखिका: सुश्री सरोज कंसारी
(कवयित्री, लेखिका व शिक्षिका)
रिपोर्टर एवं उद्घोषिका
नवापारा-राजिम, रायपुर (छत्तीसगढ़)
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
आलेख: (श्री नरेंद्र मोदी जन्मदिवस विशेष)
नरेंद्र मोदी जी केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, सेवा और साधना में रत एक व्यक्तित्व।
: सुश्री सरोज कंसारी
=======================

मोदी जी का जन्मदिवस 17 सितंबर को आता है। इनके अच्छे कार्यों से सहज व्यक्तित्व का निर्माण हुआ है। हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री जी के सभी लोग प्रशंसक ही नहीं हैं, इनको चाहने वाले भी हैं, इनकी आलोचना करने वाले भी हैं, पर इन पर ईश्वर की दया दृष्टि असीम है। भारत में मानवता की रक्षा राम, बुद्ध, कबीर, रैदास ने की है, नरेंद्र मोदी जी ने भी इनसे प्रेरणा लेकर देशहित में कार्य किया है। आज देश में सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक, राजनीतिक क्षेत्र में गरीबी, भ्रष्टाचार, महंगाई, अशिक्षा जैसी कई चुनौतियां हैं। किसी एक के बस की बात नहीं कि इन्हें मिटा सके, जनसमुदाय के सहयोग, आपसी एकता और सद्भावना से ही इनसे लड़ा जा सकता है।
एक सफल नेतृत्व की बात करें तो देश में कई नेताओं ने अपनी स्वच्छ छवि बनाई है। वर्तमान में प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी जी देश की सेवा में लगे हैं। उनके कार्यकाल में कई योजनाएं और निर्णय लिए गए। जन-धन योजना से बचत को बढ़ावा मिला, उज्ज्वला योजना के तहत बीपीएल परिवारों को गैस सिलेंडर मिला, डिजिटाईजेशन से भुगतान आसान हुआ, मुद्रा योजना से लघु उद्योग के लिए दस लाख तक ऋण दिया जाता है और उड़ान योजना से सस्ती हवाई सुविधा का लक्ष्य रखा गया।
स्वच्छ भारत अभियान से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी, कौशल विकास योजना से युवाओं को ट्रेनिंग मिली और मेक इन इंडिया से नई तकनीक को बढ़ावा मिला। तीन तलाक पर कानून बनाया गया, काले धन पर अंकुश के लिए नोटबंदी की गई, 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 के अधिकतर खंड समाप्त किए गए और अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को चार वर्ष के लिए अग्निवीर के रूप में भर्ती की व्यवस्था शुरू हुई।
9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ, प्रधानमंत्री आवास योजना से लाखों को पक्के मकान मिले और 14 जुलाई 2023 को चंद्रयान-3 लांच किया गया। कई कल्याणकारी योजनाएं लागू हुई हैं, जानकारी के अभाव में कई लोग लाभ से वंचित रह जाते हैं, इसलिए जनता को स्वयं जागरूक होकर सरकारी जानकारी से लाभ लेना चाहिए। मोदी जी ये निरंतर प्रयास कर रहे हैं।






