प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ( सेवानिवृत्त)गुरुमीत सिंह से बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने शिष्टाचार भेंट की।

Spread the love

मीडिया प्रभारी बीकेटीसीः डा. हरीश गौड़।

प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ( सेवानिवृत्त)गुरुमीत सिंह से बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने शिष्टाचार भेंट की।

• यात्रा व्यवस्थाओं की दी जानकारी 

देहरादून: 30 अगस्त। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने आज शुक्रवार को राजभवन में प्रदेश‌ के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरुमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर राज्यपाल को अद्यतन जानकारी दी।

अजेंद्र ने राज्यपाल को अवगत कराया कि बीकेटीसी यात्रियों की सुविधा तथा सरल- सुगम दर्शन हेतु निरंतर प्रयत्नशील है। कहा कि अब तक सवा बीस लाख श्रद्धालु बदरीनाथ तथा केदारनाथ दर्शन को पहुंच चुके हैं।

उन्होंने कहा कि भारी बारिश एवं भूस्खलन के बावजूद प्रदेश सरकार के प्रयासों से यात्रा गतिमान है।केदारनाथ धाम में अतिवृष्टि से यात्रा मार्ग को क्षति पहुंची थी। मगर प्रदेश सरकार द्वारा युद्धस्तर पर कार्य कर यात्रा को सुचारू कर दिया गया है।उन्होंने राज्यपाल को अवगत कराया कि केदारनाथ धाम में आपदा के समय वहां फँसे यात्रियों के लिए मंदिर समिति ने प्रशासन, जीएमवीएन व तीर्थ पुरोहितों के सहयोग से भंडारे की व्यवस्था की थी। बरसात के समय में यात्रा मार्ग के अवरुद्ध होने पर मंदिर समिति के विश्राम गृह एवं धर्मशालाओं में यात्रियों को निःशुल्क आवास की सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

  • Related Posts

    जब हमारे कुछ कथित एनालिस्ट कहते हैं कि अमरीका में तो तेल के दाम 77% तक बढ़ गए, या खाने की चीजें दोगुनी-तिगुनी महंगी हो गयी… तो फर्स्ट वर्ल्ड के 14s अपना कोलोनियल ज्ञान लेकर आ जाते हैं कि उधर की पर कैपिटा देखो, और अपनी।

    Spread the love

    Spread the love  सौजन्यः अवधेश प्रताप सिंह                                               …

    कोई भी काम असंभव नहीं

    Spread the love

    Spread the love  बीएल भूरा                                                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 7 views
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने पातालदेवी स्थित अल्मोड़ा हैंडलूम स्वयं सहायता समूह की उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण।

    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 13 views
    दिसंबर में अल्मोड़ा में आयोजित होगा दो दिवसीय विंटर कार्निवल, जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा।

    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    • By User
    • November 7, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा के कृष्णा कुमार का दिल्ली आरडीसी के लिए चयन।

    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 3 views
    भूमि बचाओ–धामी हटाओ अभियान के तहत गांधी पार्क में कांग्रेस का धरना, सरकारी गेस्ट हाउसों को बेचने की तैयारी पर जताया विरोध।
    • By User
    • November 6, 2026
    • 15 views

    तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द।

    • By User
    • November 6, 2026
    • 13 views
    तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बन्द।