ब्यूरो कुमाऊंः दयानन्द कठैत।
एडम्स इंटर कालेज के मैदान में मेला कार्यक्रम हेतु विद्यालय प्रबंधन समिति से अनुमति प्राप्त करना नंदा देवी मेला समिति की जिम्मेदारी-एसडीएम।
नंदा देवी मेला आयोजन हेतु एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज अल्मोड़ा के मैदान में मेले के कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं मिलने को लेकर, मेला समिति ने जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला प्रशासन हमें बिलकुल भी सहयोग नहीं कर रहा है। अगर जिला प्रशासन का ऐसा ही रवैया रहा तो मेला समिति सांस्कृतिक कार्यक्रमों का वहिष्कार करेंगी तथा प्रशासन के खिलाफ मंदिर प्रांगण में धरने पर बैठेंगे।मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि मंदिर में पूजा अर्चना के अलावा कोई कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे।
इस उप जिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा ने बताया कि मेला कार्यक्रमों हेतु नंदा देवी मेला समिति ने एडम्स गर्ल्स इंटर कालेज अल्मोड़ा के मैदान उपलब्ध कराने के लिए अनुमति मांगी थी, परंतु विद्यालय प्रबंधन समिति ने छात्राओं के पठन-पाठन में व्यवधान, छात्राओं व अध्यापिकाओं की सुरक्षा को लेकर ध्यान में रखते हुए मेला समिति को विद्यालय का मैदान उपलब्ध कराने की अनुमति नहीं दी। इस संबंध में दि.24-08-24और 28-08-24को दोनों पक्षों के बीच बैठक की गई लेकिन कोई सहमति न बन पाने के कारण, मेला समिति ने ये निर्णय लिया है कि अब मेले का आयोजन सीमित करके मंदिर परिसर में ही किया जाएगा, लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे और प्रशासन द्वारा सहयोग न करने पर उसके खिलाफ मंदिर परिसर में धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, अनूप शाह, मनोज सनवाल,तारा चंद जोशी, राजेद्र बिष्ट, दिनेश गोयल, मीना भैसोड़ा, गीता मेहरा, हरीश सनवाल, अमरनाथ नेगी, अमित शाह (मोनू) नरेन्द्र कुमार वर्मा व अन्य लोग मौजूद थे।









