नगर निगम सभागार अल्मोड़ा में 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से संपन्न, महापौर अजय वर्मा बोले “आयुर्वेद हमारी अमूल्य धरोहर”।
अल्मोड़ा: स्थानीय नगर निगम सभागार में आज 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस 23 सितंबर 2026 का आज 22 को गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय महापौर श्री अजय वर्मा (नगर निगम, अल्मोड़ा) विशिष्ट अतिथि मुख्य नगर आयुक्त अल्मोड़ा, सहायक आयुक्त अल्मोड़ा एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा संयुक्त रूप से भगवान धन्वंतरि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
डॉ. मोहम्मद शाहिद जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा जिला अल्मोड़ा में चिकित्सालयों एवं उनमें दी जाने वाली सुविधाओं से PPT एवं वीडियो द्वारा विस्तृत जानकारी प्रदान की, आयुर्वेद को चिकित्सा के रूप में पहली पसंद के रूप में चुनने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला अल्मोड़ा के पार्षद सभासद, नगर निगम के समस्त कार्मिक एवं आमजन ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जनपद अल्मोड़ा के पत्रकार बंधु (प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, दूरदर्शन) द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कवरेज किया।
प्रस्तुति उपरांत महापौर श्री अजय वर्मा जी ने, नगर आयुक्त द्वारा कार्यक्रम उपरांत संबोधित किया एवं डॉ मोहम्मद शाहिद (जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा ) को उनके द्वारा जिले में आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के अंत में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा सभी अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों, पार्षदों व उपस्थित नागरिकों का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।








