संवाददाता आगर मालवा : गोवर्धन कुम्भकार
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
गणेश उत्सव पर लव कुश मित्र मंडल द्वारा
भव्य कन्या भोजन का आयोजन किया गया।
नगर की कन्याओं ने किया प्रसाद ग्रहण
कानड़ः नगर में गणेश महोत्सव के चलते गणेश पंडालों में जगह-जगह अनुष्ठान एवं आयोजन किए जा रहे हैं इसी उपरांत नगर के माताजी चौराहा पर कानड़ के राजा के नाम से विराजित गणेश प्रतिमा आयोजक समिति लव कुश मित्र मंडल के सदस्य द्वारा माता जी रोड़ स्थित मांगलिक भवन में गणेश महोत्सव के चलते भव्य नगर कन्या भोजन का आयोजन किया गया जिसमें नगर सहित शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों की बालिकाओं को प्रसाद स्वरूप में कन्याओं के भाल पर तिलक लगाकर भोजन प्रसादी कराई गई कन्या भोजन की व्यवस्थाओं में नगर के युवाओं सहित युवतियों एवं महिलाएं मंडल द्वारा भी कन्या भोजन में योगदान दिया गया नगर में लव कुश मित्र मंडल के इस कार्य की काफी बहुत सराहना की जा रही है।
लव कुश मित्र मंडल कैसे समिति के सदस्य नवनीत राठौर, नितिन बरेठा, जीवन बरेठा, चिंटू गुप्ता, बलराम खाटवा, देवेन खाटवा, अक्षय विश्वकर्मा, इनके द्वारा गणेश उत्सव पर विभिन्न आयोजन किए जाते हैं।






