डॉ. रमा कान्ता हरियाणा की किताब जो
तुमने कहा मैंने माना का विमोचन होगा।
– कवि संगम त्रिपाठी।
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
जबलपुर/मथुरा: प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में मथुरा में एक भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन एवं ‘हिन्दी अभिव्यक्ति सभा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय साहित्यिक आयोजन में कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रांतों के रचनाकारों की उत्कृष्ट कृतियों का विमोचन लोकार्पण किया जाएगा। इसी कड़ी में डॉ रमा कान्ता हरियाणा की किताब जो तुमने कहा मैंने माना (लघु काव्य संग्रह का विमोचन होगा) का विमोचन होगा।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार और देश भर के रचनाकारों को एक साझा मंच प्रदान करने में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
आयोजन को भव्य व दिव्य बनाने में प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली, डॉ लाल सिंह किरार अम्बाह मुरैना, डॉ. सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज, सीमा शर्मा मेरठ, सिद्धेश्वरी सराफ शीलू जबलपुर, रामवल्लभ गुप्त इंदौरी, अंजलि तिवारी मिश्रा बस्तर, शीशलता शालू भिलाई, डॉ सुषमा वीरेन्द्र खरे सरस सिहोरा, डॉ दीप्ति खरे मंडला, डॉ सुषमा पंड्या बिलासपुर, किरन नैथानी श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल, गोवर्धन थपलियाल दिल्ली, बीना नौडियाल खंडूरी देहरादून, डॉ निर्मला डोंगरे सिहोरा/मथुरा, बलराम द्विवेदी सुन्दरदादर उमरिया, जोहन भार्गव अम्लाई/बिलासपुर आदि सतत सहयोग कर रहे हैं।






