रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच एवरग्रीन एजुकेशनल सोसायटी के नव निर्मित हाईस्कूल भवन का लोकार्पण। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच एवरग्रीन एजुकेशनल सोसायटी के नव निर्मित हाईस्कूल भवन का लोकार्पण। 

विधायक आशा नौटियाल ने किया भवन का लोकार्पण। 

 

           ऊखीमठः एवरग्रीन एजुकेशनल सोसायटी हाई स्कूल ऊखीमठ के माध्यमिक स्तर के नव निर्मित भवन का लोकार्पण समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ। समारोह में छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

 

          नव निर्मित भवन का लोकार्पण केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने बतौर मुख्य अतिथि किया। समारोह में सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत ऊखीमठ की अध्यक्ष श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण ने की। अतिथियों ने विद्यालय परिवार को नव निर्मित भवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

              लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की मजबूत आधारशिला है। ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन जैसी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से विद्यार्थियों को अध्ययन के लिए बेहतर माहौल मिलेगा तथा उनकी प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।

 

        विशिष्ट अतिथि चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की उपलब्धता पलायन जैसी चुनौती को कम करने में भी सहायक हो सकती है। उन्होंने कहा कि निजी शिक्षण संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं के साथ विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन और अपनी लोक संस्कृति के प्रति लगाव पैदा करना भी आवश्यक है। उन्होंने नव निर्मित भवन को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी उपलब्धि बताया।

 

        कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि ऊखीमठ क्षेत्र की पहचान शिक्षा, संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से रही है। क्षेत्र में शिक्षण सुविधाओं का विस्तार यहां के बच्चों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को समारोह के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रबन्धक राधा राणा , चैयरमेन योगेन्द्र राणा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया जबकि संचालन वी पी बमोला ने किया। 

 

     

 

 लोकार्पण समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली लोकगीत, लोकनृत्य, देशभक्ति एवं सामाजिक सरोकारों पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रंगारंग कार्यक्रमों ने समारोह में मौजूद अभिभावकों और अतिथियों को देर तक बांधे रखा। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस मौके पर ओंकारेश्वर मन्दिर प्रधान पुजारी बागेश लिंग, शिव लिंग, उद्योगपति खुशहाल नेगी, जिला पंचायत सदस्य कालीमठ सरोज राणा, त्रियुगीनारायण अमित मैखण्डी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष बगवाड़ी, लक्ष्मी देवी, सभासद बलवीर पंवार, प्रदीप धर्म्वाण, सरला रावत, पूजा देवी, पूर्व प्रधान सन्दीप पुष्वाण, रेखा रावत, बबीता भट्ट, गीताराम सेमवाल, राजेन्द्र धर्म्वाण, कर्मवीर कुंवर, दलवीर रावत, प्रधानाचार्य रंजना कठैत, पीटीए अध्यक्ष दीपा देवी, शिशुवन्ती तिवारी, रश्मि कुंवर, रश्मि राणा, भुवनेश्वरी भट्ट, कुसुम रौथाण, प्रभात बैरवाण, धर्मेन्द्र राणा सहित जनप्रतिनिधि, अभिभावक, अध्यापक व नौनिहाल मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बलौटा गांव में जल जीवन मिशन से 48 परिवारों को मिला स्वच्छ पेयजल।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     बलौटा गांव में जल जीवन मिशन से 48…

    ‘वन्देमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गूंजा राष्ट्रगान का स्वर। 

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     ‘वन्देमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गूंजा राष्ट्रगान का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बलौटा गांव में जल जीवन मिशन से 48 परिवारों को मिला स्वच्छ पेयजल।

    • By User
    • September 25, 2026
    • 2 views
    बलौटा गांव में जल जीवन मिशन से 48 परिवारों को मिला स्वच्छ पेयजल।

    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच एवरग्रीन एजुकेशनल सोसायटी के नव निर्मित हाईस्कूल भवन का लोकार्पण। 

    • By User
    • September 25, 2026
    • 6 views
    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच एवरग्रीन एजुकेशनल सोसायटी के नव निर्मित हाईस्कूल भवन का लोकार्पण। 

    ‘वन्देमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गूंजा राष्ट्रगान का स्वर। 

    • By User
    • September 25, 2026
    • 3 views
    ‘वन्देमातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर गूंजा राष्ट्रगान का स्वर। 

    भारतीय ! (कविता)

    • By User
    • September 25, 2026
    • 6 views
    भारतीय !  (कविता)

      “काला कानून”

    • By User
    • September 25, 2026
    • 13 views
      “काला कानून”

    छत्तीसगढ़ के महिमा

    • By User
    • September 24, 2026
    • 16 views
    छत्तीसगढ़ के महिमा