मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव गुरूरानी ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर कल्यापरण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
अल्मोड़ा: भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव गुरुरानी ने आज पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी प्रतिमा के समक्ष दो घंटे का उपवास किया। उन्होंने कहा कि दीन दयाल उपाध्याय द्वारा स्थापित पार्टी को उनके चिंतन के अनुरूप चलाना और अंत्योदय तक लाभ पहुँचाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि एकात्म मानववाद का मूल चिंतन यहीं अल्मोड़ा से उत्पन्न हुआ था, जहाँ दीन दयाल उपाध्याय जी ने 1958 में दक्षिणपूर्वी क्षेत्र का बौद्धिक चिंतन किया था। गुरुरानी ने प्रदेश सरकार से अल्मोड़ा में विश्वस्तरीय दीन दयाल शोध संस्थान स्थापित करने की मांग भी की।






