सेवा संकल्प अभियान के तहत ताड़ीखेत में आयोजित शिविर में 422 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट 

 

                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत ताड़ीखेत में आयोजित शिविर में 422 लाभार्थियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ।

 

 

       अल्मोड़ाः सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड ताड़ीखेत में आयोजित शिविर में 422 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में कुल 900 लोगों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर जनसामान्य को संचालित योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।

 

     शिविर में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें संबंधित विभागों के समक्ष रखीं। कुल 66 शिकायत पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 60 का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 54 आवेदन पत्र प्राप्त किए गए।

 

       विभागीय स्टालों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की सुविधा मिली।

 

      शिविर में विधायक प्रमोद नैनवाल, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत दीक्षिता जोशी, परियोजना निदेशक केएन तिवारी सहित समस्त विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    लगातार संघर्ष और जनहित में उठाई गई आवाज का हुआ असर, नगर आयुक्त ने गेट खुलवाने के दिए आदेश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    • By User
    • November 18, 2026
    • 8 views
    विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जागरूकता शिविर आयोजित।

    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    • By User
    • November 17, 2026
    • 14 views
    ‘‘न्यायोत्सवः’’- विधिक जागरूकता/साक्षरता षिविर आयोजित……

    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    • By User
    • November 17, 2026
    • 12 views
    एक दूसरे को नीचा मत दिखाइए, जो पाना चाहते हैं उस काबिल बनिए

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    • By User
    • November 17, 2026
    • 10 views
    राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन और एनएचसीएक्स पर कार्यशाला आयोजित।

    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    • By User
    • November 17, 2026
    • 5 views
    जासूस-सुंदरी एलिस हुआँग और चीन का भरोसा?

    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर

    • By User
    • November 17, 2026
    • 17 views
    उत्तर प्रदेश में अखिलेश भी हिन्दुत्व की राह पर