ब्यूरो कुमाऊं: दयानन्द कठैत
(नया अध्याय, कुमाऊं)
विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं के मध्य विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।
अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के श्रीकांत पाण्डे के मार्गदर्शन में श्रीमती अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 28/09/2026 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के मध्य विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित महिलाओं को पर्यटन के अवसर, स्वरोजगार, अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, पर्यटन के सामाजिक, आर्थिक महत्व और एवं नालसा (यौन उत्पीडन व अन्य अपराधों की महिला पीड़ितों, जीवित बचे लोगों के लिए मुआवजा) योजना 2018 व 2020 ।
इस अवसर पर नि: शुल्क विधिक सहायता व नि: शुल्क कानूनी सहायता विषय में शिविर में अधिकार मित्र मौजूद रहे हैं।







