नगर पंचायत को मिली नई सौगात, ऊषा अनिरुद्ध पार्क का हुआ उद्घाटन। 

Spread the love

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

           (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

      नगर पंचायत को मिली नई सौगात,

        ऊषा अनिरुद्ध पार्क का हुआ उद्घाटन।

 

 

भारत सेवाश्रम तिराहे पर विकसित हुआ आकर्षक पार्क। 

नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने किया उद्घाटन। 

 

              उखीमठ:  नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। भारत सेवाश्रम तिराहे पर नव निर्मित ऊषा अनिरुद्ध पार्क का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण ने किया। पार्क के उद्घाटन के साथ ही नगर क्षेत्र के प्रमुख तिराहे को नया स्वरूप मिलने के साथ स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों के लिए एक सुंदर सार्वजनिक स्थल उपलब्ध हो गया है।

      नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण ने पार्क का उद्घाटन करते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की पहली प्राथमिकता है। नगर के प्रमुख स्थलों को व्यवस्थित एवं आकर्षक स्वरूप देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सेवाश्रम तिराहे पर विकसित किया गया ऊषा अनिरुद्ध पार्क नगर की सुंदरता में चार चांद लगाने के साथ ही यहां आने वाले पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।

      सभासद सरला रावत ने कहा कि धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण उखीमठ नगर में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में नगर के प्रमुख प्रवेश मार्गों, तिराहों और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण आवश्यक है। पार्क के निर्माण से क्षेत्र को हरित एवं सुंदर वातावरण मिलने के साथ नगर की पहचान को भी नया आयाम मिलेगा।

        भारत सेवाश्रम तिराहे पर पार्क के उद्घाटन को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। लोगों ने नगर पंचायत के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण से नगर की तस्वीर बदलने में मदद मिलेगी। वहीं पार्क के आसपास का क्षेत्र भी अब अधिक व्यवस्थित और आकर्षक नजर आने लगा है।

          अधिशासी अधिकारी सुनील वर्मा ने कहा कि नगर पंचायत की ओर से आने वाले समय में नगर क्षेत्र के अन्य प्रमुख स्थलों को भी बेहतर स्वरूप देने तथा नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। ऊषा अनिरुद्ध पार्क के उद्घाटन के साथ नगर पंचायत के सौंदर्यीकरण अभियान को एक नई गति मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर सभासद प्रदीप धर्म्वाण, बलवीर पंवार, मीरा देवी, दर्शन नेगी, बबीता भटट , वीरेन्द्र धरवाण, परमवीर राणा, दलवीर रावत, महेन्द्र रावत, राजवर्धन सहित नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ऐतिहासिक क्षण देवभूमि लाखामण्डल में पहली बार पधारे सोमेश्वर महाराज।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः   (नया अध्याय)         ऐतिहासिक क्षण देवभूमि लाखामण्डल में           पहली बार पधारे सोमेश्वर महाराज।        …

    माया देवी यूनिवर्सिटी ले लॉ छात्रों ने मनाया अंतराष्ट्रीय शिक्षक दिवस : समाज को विधिक साक्षरता प्रदान करने का लिया संकल्प

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)            माया देवी यूनिवर्सिटी ले लॉ छात्रों ने मनाया अंतराष्ट्रीय शिक्षक दिवस : समाज को विधिक साक्षरता प्रदान करने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक क्षण देवभूमि लाखामण्डल में पहली बार पधारे सोमेश्वर महाराज।

    • By User
    • October 5, 2026
    • 5 views
    ऐतिहासिक क्षण देवभूमि लाखामण्डल में पहली बार पधारे सोमेश्वर महाराज।

    बूथ कैप्चरिंग से एसआईआर तक : लोकतंत्र की शुद्धिकरण यात्रा

    • By User
    • October 5, 2026
    • 12 views
    बूथ कैप्चरिंग से एसआईआर तक : लोकतंत्र की शुद्धिकरण यात्रा

    सुरों की साधना से सेमीफाइनल तक पहुँचे बिहार के सत्यम कुमार

    • By User
    • October 5, 2026
    • 5 views
    सुरों की साधना से सेमीफाइनल तक पहुँचे बिहार के सत्यम कुमार

    बिहार की माटी का अनमोल कलारत्न: संघर्षों की भट्टी में तपकर कुंदन बने प्रद्युम्न कुमार।

    • By User
    • October 5, 2026
    • 11 views
    बिहार की माटी का अनमोल कलारत्न: संघर्षों की भट्टी में तपकर कुंदन बने प्रद्युम्न कुमार।

    अनवरत राष्ट्रसेवा का कीर्तिमान गढ़ते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

    • By User
    • October 5, 2026
    • 8 views
    अनवरत राष्ट्रसेवा का कीर्तिमान गढ़ते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

    माया देवी यूनिवर्सिटी ले लॉ छात्रों ने मनाया अंतराष्ट्रीय शिक्षक दिवस : समाज को विधिक साक्षरता प्रदान करने का लिया संकल्प

    • By User
    • October 5, 2026
    • 5 views
    माया देवी यूनिवर्सिटी ले लॉ छात्रों ने मनाया अंतराष्ट्रीय शिक्षक दिवस : समाज को विधिक साक्षरता प्रदान करने का लिया संकल्प