ब्यूरो गोंडा वजीरगंजः सियाराम पाण्डे
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 में सरकार बनाने की अपील की
वजीरगंज में पीडीए जन चौपाल में बोले,
एकजुटता से पूर्ण बहुमत मिलेगा
वजीरगंज: वजीरगंज के झिलाही मार्ग बंधवा में रविवार को पीडीए जन चौपाल हुई। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 में पूर्ण बहुमत से सपा सरकार बनाने की अपील की। उन्होंने पीडीए समाज की एकजुटता पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के लोगों को अपने अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की बात कही। पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह ने बताया कि अखिलेश यादव ने हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम किया है।
सपा जिलाध्यक्ष अरसद हुसैन खान ने कहा कि पीडीए जनपंचायत का मकसद हर वर्ग को एक मंच पर लाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रणजीत सिंह उर्फ बब्लू, पूर्व मंत्री योगेश सिंह, वैजनाथ दूबे, सपा नेता विजय पासवान, सपा नेता पवन सिंह, हरिभान सिंह, मैनुद्दीन, अजय गौतम, सोनू खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और आसपास के लोग मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को गमछा पहनाकर सम्मानित किया।







