मध्यमहेश्वर घाटी की विरासत को शब्दों में संजोती ‘भगवती राकेश्वरी महात्म्य’ पुस्तक का विमोचन।

Spread the love

 

 

सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी

 

             (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

  मध्यमहेश्वर घाटी की विरासत को शब्दों में संजोती

   ‘भगवती राकेश्वरी महात्म्य’ पुस्तक का विमोचन।

 

       ऊखीमठः  मध्यमहेश्वर घाटी की धार्मिक, आध्यात्मिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत को शब्दों में संजोने वाली पुस्तक ‘भगवती राकेश्वरी महात्म्य’ का विमोचन एवं पंच केदार दर्शन वार्षिक सम्मान समारोह ब्लॉक सभागार ऊखीमठ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आमंत्रित अतिथियों ने मां राकेश्वरी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

 

    कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पुस्तक के विमोचन को क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि ‘भगवती राकेश्वरी महात्म्य’ मां भगवती के दिव्य स्वरूप का भक्तों और पाठकों के लिए साक्षात प्रसाद है। पुस्तक में मां भगवती की पौराणिक गाथाओं के साथ-साथ मध्यमहेश्वर घाटी और आसपास के अनेक प्राचीन मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की जानकारी को सुंदर ढंग से समाहित किया गया है। उन्होंने लेखक के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पुस्तकों से आने वाली पीढ़ियों को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर मिलेगा।

अतिथियों ने पुस्तक को बताया महत्वपूर्ण दस्तावेज।

      राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि मध्यमहेश्वर घाटी देवभूमि की समृद्ध धार्मिक परंपराओं और लोक संस्कृति का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि पुस्तक के माध्यम से क्षेत्र की पौराणिक मान्यताओं, धार्मिक स्थलों और लोक आस्थाओं को एक स्थान पर संजोने का सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि साहित्य के माध्यम से अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। राज्य मंत्री श्रीमती ऐश्वर्या रावत ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान उसकी समृद्ध धार्मिक, आध्यात्मिक और लोक संस्कृति से है। ‘भगवती राकेश्वरी महात्म्य’ जैसी कृतियां हमारी जड़ों से नई पीढ़ी को जोड़ने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तक में क्षेत्र की आस्था और इतिहास को जिस तरह प्रस्तुत किया गया है, वह निश्चित रूप से पाठकों के लिए उपयोगी होगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष ऊखीमठ श्रीमती कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि मध्यमहेश्वर घाटी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर सामने लाने में पुस्तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय देवी-देवताओं, मंदिरों और लोक परंपराओं से जुड़ी जानकारियों का दस्तावेजीकरण समय की आवश्यकता है।

           सामाजिक कार्यकर्ता नीलकंठ भट्ट ने कहा कि मां राकेश्वरी की महिमा और मध्यमहेश्वर घाटी की पौराणिक परंपराओं को पुस्तक के रूप में संरक्षित करना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह कृति क्षेत्र की धार्मिक पहचान को मजबूत करने के साथ ही शोधार्थियों, श्रद्धालुओं और संस्कृति प्रेमियों के लिए भी उपयोगी साबित होगी।

लेखक लक्ष्मण सिंह नेगी की कृति का हुआ विमोचन।

              ‘भगवती राकेश्वरी महात्म्य’ के लेखक पत्रकार एवं साहित्यकार लक्ष्मण सिंह नेगी हैं, जबकि पुस्तक का प्रकाशन संस्कृति प्रकाशन, अगस्त्यमुनि द्वारा किया गया है। पुस्तक में मां राकेश्वरी से जुड़ी पौराणिक गाथाओं के साथ मध्यमहेश्वर घाटी के विभिन्न मंदिरों, धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को समेटने का प्रयास किया गया है।

             पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य कालीमठ सरोज राणा, सामाजिक कार्यकर्ता कुशाल नेगी, कालीमठ पंचगाई समिति अध्यक्ष लखपत सिंह राणा, कार्तिक स्वामी मंदिर समिति अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी, जीवन्ती देवी खोयाल, सुमन जमलोकी, मनोज राणा, मां चन्द्रकल्याणी भगवती राकेश्वरी आठ गांव जुला मंदिर समिति अध्यक्ष मदन भट्ट, पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह पंवार, सचिव दलीप रावत, कोषाध्यक्ष कार्तिक खोयाल, रांसी ग्राम प्रधान सोनिया पंवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह नेगी , क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश नेगी, शंकर सिंह नेगी, दीपक सिंह नेगी, सहित अन्य अतिथियों ने पुस्तक का विमोचन किया।

लोक संस्कृति एवं मातृशक्ति को किया सम्मानित।

         समारोह के दौरान केदार घाटी की प्रख्यात कथावाचक राधिका जोशी ‘केदारखण्डी’, गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर की प्रोफेसर कविता भट्ट ‘शैलपुत्री’, लोकगायिका रामेश्वरी देवी सहित केदार-बद्री मानव श्रम समिति एवं ‘मंदाकिनी की आवाज’ से जुड़ी मातृशक्ति को साप्ताहिक पंच केदार दर्शन वार्षिक सम्मान से सम्मानित किया गया।

      कार्यक्रम में सन्दीप पुष्वाण, मनवर सिंह नेगी, लेखक एवं कवि सतपाल, सभासद प्रदीप धर्म्वाण, सरला रावत, बलवीर पंवार, प्रधान बिशाम्बरी देवी, मिथला देवी सहित मध्यमहेश्वर घाटी के जनमानस, जनप्रतिनिधि, साहित्य एवं संस्कृति प्रेमी तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
पुस्तक विमोचन एवं सम्मान समारोह को लेकर मध्यमहेश्वर घाटी में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम ने क्षेत्र की धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और साहित्यिक परंपरा को एक मंचर जोड़ने का कार्य किया।

 

  • Related Posts

    लमगड़ा पुलिस ने स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                    (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)       लमगड़ा पुलिस ने स्कूल में छात्र-छात्राओं को…

    मानस पब्लिक स्कूल एवं स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी के मेधावी विद्यार्थियों व खिलाड़ियों का हुआ भव्य अभिनंदन, सम्मान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट                  (नया अध्याय, उत्तराखण्ड) मानस पब्लिक स्कूल एवं स्पोर्ट्स ताइक्वांडो अकादमी के मेधावी विद्यार्थियों व…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लमगड़ा पुलिस ने स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक।

    • By User
    • October 5, 2026
    • 6 views
    लमगड़ा पुलिस ने स्कूल में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक।

    मध्यमहेश्वर घाटी की विरासत को शब्दों में संजोती ‘भगवती राकेश्वरी महात्म्य’ पुस्तक का विमोचन।

    • By User
    • October 5, 2026
    • 7 views
    मध्यमहेश्वर घाटी की विरासत को शब्दों में संजोती ‘भगवती राकेश्वरी महात्म्य’ पुस्तक का विमोचन।

    आदमी का जंगल और जानवरों का ‘हैप्पी एनिमल डे’

    • By User
    • October 4, 2026
    • 10 views
    आदमी का जंगल और जानवरों का ‘हैप्पी एनिमल डे’

    सपा प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 में सरकार बनाने की अपील की।

    • By User
    • October 4, 2026
    • 11 views
    सपा प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 में सरकार बनाने की अपील की।

    वजीरगंज के नगवा और जमुआ में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, 26 परिवारों में हड़कंप।

    • By User
    • October 4, 2026
    • 10 views
    वजीरगंज के नगवा और जमुआ में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, 26 परिवारों में हड़कंप।

    “सबसे ऊपर संविधान”

    • By User
    • October 4, 2026
    • 13 views
    “सबसे ऊपर संविधान”