ब्यूरो (बिहार): (नया अध्याय)
साहित्य के पथ पर मुजफ्फरपुर जिले के लाल
कुमार संदीप को मुजफ्फरपुर शिखर सम्मान-20 प्राप्त।
मुजफ्फरपुर (बिहार): सेवा को साधना, शिक्षा को संस्कार और साहित्य को समाज-जागरण का माध्यम मानकर निरंतर कर्मपथ पर अग्रसर युवा रचनाकार एवं गुरु दीक्षा शैक्षणिक संस्थान के संचालक कुमार संदीप को 7 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर शिखर सम्मान-2 से सम्मानित किया गया। गौरव वर्मा फैंस क्लब द्वारा आयोजित इस गरिमामय सम्मान समारोह में प्रसिद्ध चिकित्सक एवं कार्यक्रम आयोजक डॉ. गौरव वर्मा तथा प्रसिद्ध मंच संचालक एवं आदर्श शिक्षक डॉ. सतीश कुमार साथी के कर-कमलों से कुमार संदीप को यह सम्मान प्रदान किया गया। मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड अंतर्गत सिमरा गांव के ग्रामीण परिवेश से आने वाले कुमार संदीप विगत लगभग एक दशक से ग्रामीण विद्यार्थियों के मध्य शिक्षा की ज्योति प्रज्वलित करने के साथ साहित्य-साधना में भी निरंतर संलग्न हैं। वे अपने लेखन के माध्यम से समाज में सकारात्मक चिंतन, मानवीय संवेदना और नैतिक मूल्यों का संदेश प्रसारित कर रहे हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद कुमार संदीप ने इसे अपना व्यक्तिगत गौरव न मानते हुए अपने गुरुजनों, आदरणीय जनों एवं शुभचिंतकों के चरणों में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए ईश्वर की कृपा, गुरुजनों के आशीर्वाद और आत्मीयजनों के स्नेह का प्रसाद है। उन्होंने डॉ. गौरव वर्मा एवं डॉ. सतीश कुमार साथी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके स्नेह, मार्गदर्शन और विश्वास ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।







