ऊखीमठः उत्तराखण्ड प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के संगठन मंत्री, ठेकेदार संघ के प्रदेश संयोजक, कार्तिक स्वामी मन्दिर समिति के अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा अगस्त्यमुनि के प्रसिद्ध व्यवसायी शुत्रुघ्न नेगी (60) के आकस्मिक निधन से पूरी केदारघाटी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Spread the love

ब्यूरो रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठः उत्तराखण्ड प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के संगठन मंत्री, ठेकेदार संघ के प्रदेश संयोजक, कार्तिक स्वामी मन्दिर समिति के अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा अगस्त्यमुनि के प्रसिद्ध व्यवसायी शुत्रुघ्न नेगी (60) के आकस्मिक निधन से पूरी केदारघाटी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। सोमवार रात्रि को उन्होंने अपने आवास जवाहरनगर अगस्त्यमुनि में अन्तिम सांस ली। वे अपने पीछे अपनी धर्मपत्नी तथा दो पुत्रों का भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं। मंगलवार को उनकी अन्तिम यात्रा जवाहर नगर से चन्द्रापुरी के लिए रवाना हुई। शव यात्रा में सैकड़ों लोगों शामिल होकर नम आंखों से उन्हें अन्तिम विदाई दी। चन्द्रापुरी में मन्दाकिनी के तट पर उनके पैत्रिक घाट पर उनकी अन्त्येष्ठि हुई। जहां उनके दोनों पुत्रों ने उन्हें मुखाग्नि दी। श्री नेगी जी का लम्बा सार्वजनिक जीवन रहा। क्षेत्र की समस्याओं के प्रति वे मुखर रहे। इसके लिए आन्दोलन भी किए और सफल हुए। कार्तिक स्वामी मन्दिर को पर्यटन सर्किट में लाकर उसे धाम के रूप में प्रतिष्ठित कर देश विदेश में प्रसिद्धि दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके निधन से पूरी केदार घाटी स्तब्ध है। उनके शोक में अगस्त्यमुनि बाजार पूरी तरह से बन्द रहा। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनैतिक दलों, व्यापार संध एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया है। उनके निधन पर गढ़वाल सासंद अनिल बलूनी,रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, केदारनाथ की पूर्व विधायक आशा नौटियाल, मनोज रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, पूर्व अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, शकुन्तला जगवाण, विजय कपरवाण, सीमान्त क्षेत्र अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष चण्डी भट्ट, जिपंअ अमरदेई शाह, उपाध्यक्ष सुमन्त तिवारी, जिपंस सुमन नेगी, कुलदीप कण्डारी, विनोद राणा, रीना बिष्ट, गणेश तिवारी, सुनीता बर्त्वाल, पूर्व दर्जाधारी अशोक खत्री, बीना बिष्ट, शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत, पूर्व नपं अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल, सभासद उमा प्रसाद भट्ट, भूपेन्द्र राणा, दिनेश बेंजवाल, भाजपा नेता प्रदीप बगवाड़ी, माधोसिंह नेगी, व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना, नगर अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी, पूर्व अध्यक्ष मोहन रौतेला, नवीन बिष्ट, प्रधान संगठन के अध्यक्ष विजयपाल राणा, कार्तिकेय मन्दिर समिति प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी, उपाध्यक्ष विक्रम नेगी, सचिव बलराम नेगी, कोषाध्यक्ष चन्द्र सिंह नेगी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुंवर सजवाण, ब्लॉक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, अवतार नेगी, प्रधान घिमतोली बसन्ती नेगी, क्षेपस अर्जुन सिंह नेगी, मगन सिंह नेगी, रमेश नेगी, कांग्रेस नेता अंकुर रौथाण, वीरसिंह बुडेरा, कुंवरलाल आर्य, पूर्व प्रमुख विनोद चन्द्रा, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश बेंजवाल, ठेकेदार संघ के जसपाल पंवार, नरेन्द्र चौहान, कुंवरसिंह नेगी, अजय पंवार, लक्ष्मण नेगी, भारत भूषण भट्ट, पद्मसिंह पंवार, शैलेन्द्र गोस्वामी, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण, पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीनन्द जमलोकी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कमलेश जमलोकी, प्रबन्धक सुशील गोस्वामी, डॉ एलडी गार्ग्य, डॉ सीताराम, डॉ विष्णु शर्मा, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री अनूप सेमवाल सहित कार्तिकेय मन्दिर समिति पदाधिकारियों, सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

  • Related Posts

    शहीद श्रीदेव सुमन का जीवन संघर्ष की प्रेरणा देता रहेगा,    निरंकुश सत्ता के सामने कभी नहीं झुके अमर शहीद।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश भट्ट               (नया अध्याय, देहरादून)         शहीद श्रीदेव सुमन का जीवन संघर्ष की प्रेरणा…

    प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी रुद्रप्रयागः डा. हरीश गौड़                       (नया अध्याय)   प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देशहित में रत मोदी

    • By User
    • September 16, 2026
    • 5 views
    देशहित में रत मोदी

    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    हिन्दी सम्मेलन मथुरा में हिन्दी सेवा भारती सम्मान कवियों साहित्यकारों को प्रदान किया जाएगा।

    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    • By User
    • September 16, 2026
    • 12 views
    अलीगढ़ के डॉ. दिनेश कुमार व कासगंज की डॉ. सोम शर्मा को ‘श्रीवास्तव स्मृति सम्मान’

    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    • By User
    • September 16, 2026
    • 10 views
    शाकाहारी व्यंजन क्यों न परोसे ?

    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 8 views
    अल्मोड़ा में मां नंदादेवी मेले का विधिवत शुभारंभ, दीप प्रज्वलन से हुआ आगाज।

    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।

    • By User
    • September 16, 2026
    • 11 views
    विधिक सेवा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के तत्वाधान में जागरूकता शिविर का‌ आयोजन।