रामलीला मैदान, दूंगा धारा में दुर्गा महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

रामलीला मैदान, दूंगा धारा में दुर्गा महोत्सव

                     2026 का भव्य शुभारंभ।

 

 

           अल्मोड़ाः रामलीला मैदान, दूंगा धारा (अल्मोड़ा) में आज ‘दुर्गा महोत्सव 2026’ का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हुआ। प्रथम दिवस के अवसर पर क्षेत्र में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें स्थानीय निवासियों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने अपार श्रद्धा व उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

                शोभायात्रा के उपरांत आयोजन स्थल पर शास्त्रीय विधान से गणेश पूजन, प्राण-प्रतिष्ठा और माँ भगवती की विशेष आराधना की गई। आज प्रथम दिवस के पूजन में मुख्य यजमान के रूप में श्री योगेश जोशी एवं उनकी धर्मपत्नी जोशी उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना का कार्य व्यास श्री भुवन चंद्र त्रिपाठी द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें मनीष पाण्डेय , कुमारी पूजा तिवारी एवं जगमोहन गैड़ा ने सहयोग प्रदान किया।

 

       आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट एवं नवगठित समिति के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रौतेला ने बताया कि सभी पदाधिकारियों, सदस्यों और क्षेत्रवासियों के सहयोग से इस महोत्सव को धूमधाम, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि पूरे नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन सायंकाल में भजन-कीर्तन एवं महाआरती का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा।

 

        कार्यक्रम के दौरान मुख्य संरक्षक कमल कुमार बिष्ट, अध्यक्ष त्रिलोक सिंह रौतेला, (व्यास) भुवन चंद्र त्रिपाठी, मोहित बिष्ट एवं दीवान सिंह रौतेला ने समस्त क्षेत्रवासियों को दुर्गा महोत्सव 2026 की बधाई दी और विश्व कल्याण (जगत कल्याण) की मंगल कामना की। साथ ही, उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से पूरे आयोजन के दौरान शांति व्यवस्था, अनुशासन, गरिमा, धैर्य और संयम बनाए रखने का विनम्र आह्वान किया। यजमान के रूप में श्री योगेश जोशी उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सिमरन रही हैं 

शोभायात्रा में प्रमुख रूप से उपस्थित लोग:

 

                   शोभायात्रा व शुभारंभ समारोह में हर्षित बिष्ट, राजेंद्र वाड़ी विवेक सांगा मनीष पाण्डेय, सूरज बगड़वाल चंदन बहुगुणा शुभम मेहरा करन सांगा, देवेश तिवारी पुलकित बिनवाल,कनक नेगी, ललित मोहन सिंह गैड़ा, वेदांश भंडारी, दिव्यांशु बिष्ट, वेदांश भाकुनी, दिव्यांशु रावत, प्रतीक बिष्ट, खुशी नेगी, आसना आर्या, दीपक जोशी, दीपक तिवारी, सार्थक जोशी, दीवान सिंह रौतेला श्रीमती मंजू बिष्ट, श्रीमती कंचन बिष्ट, , राकेश भंडारी, राजू भाकुनी, बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों माताएँ, बहने वरिष्ठ जन और बच्चे सहित समिति के समस्त पदाधिकारी एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

  • Related Posts

    चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के बिना लोकतंत्र का भविष्य अंधकारमय पीसी तिवारी।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)     चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के बिना लोकतंत्र का…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 516 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)   सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व कविता  अडिंक्रा

    • By User
    • October 12, 2026
    • 4 views
    विश्व कविता      अडिंक्रा

    चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के बिना लोकतंत्र का भविष्य अंधकारमय पीसी तिवारी।

    • By User
    • October 12, 2026
    • 11 views
    चुनाव व्यवस्था में व्यापक बदलाव के बिना लोकतंत्र का भविष्य अंधकारमय पीसी तिवारी।

    सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 516 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    • By User
    • October 12, 2026
    • 9 views
    सेवा संकल्प अभियान के तहत लमगड़ा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 516 लोगों ने किया प्रतिभाग।

    संकल्प और सेवाभाव के साथ राष्ट्र निर्माण में संलग्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

    • By User
    • October 12, 2026
    • 11 views
    संकल्प और सेवाभाव के साथ राष्ट्र निर्माण में संलग्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

    शब्द, भाव और विचार

    • By User
    • October 12, 2026
    • 8 views
    शब्द, भाव और विचार

    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कालेज एन टी डी में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।

    • By User
    • October 12, 2026
    • 11 views
    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विक्टर मोहन जोशी राजकीय इंटर कालेज एन टी डी में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन।