₹8.10 करोड़ की लागत के दो सड़क कार्यों का शिलान्यास, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर होगी आवागमन की सुविधा।

Spread the love

 

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

            (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)

 

 

          ₹8.10 करोड़ की लागत के दो सड़क कार्यों का शिलान्यास, ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर होगी आवागमन की सुविधा।

 

 

   अल्मोड़ा:   केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने आज अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कुल ₹8.10 करोड़ की लागत के दो सड़क कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें अल्मोड़ा-लमगड़ा मोटर मार्ग से सरसों तक सड़क निर्माण तथा करबला से माल मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य शामिल है। दोनों कार्यों से क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर सड़क संपर्क एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।

 

                      अल्मोड़ा-लमगड़ा मोटर मार्ग से सरसों तक ₹3.33 करोड़ की लागत से 2.630 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग के बनने से स्थानीय निवासियों का आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीण क्षेत्र का मुख्य मार्ग से संपर्क बेहतर होगा।

 

         इसके उपरांत केंद्रीय राज्य मंत्री ने करबला में ₹4.77 करोड़ की लागत से करबला से माल तक 3.90 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। मार्ग के सुधारीकरण से ग्रामीणों को अल्मोड़ा नगर एवं आसपास के बाजारों तक पहुंचने में सुविधा होगी तथा दैनिक आवश्यकताओं के लिए आवागमन में होने वाली परेशानियां कम होंगी।

 

     शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री ने ग्राम पंचायत माल में स्थानीय लोगों से भेंटवार्ता कर संवाद किया।

 

           

 

             इन कार्यक्रमों में विधायक मनोज तिवारी, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, कुंदन लटवाल एवं गोविंद सिंह पिलख्वाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा एवं रघुनाथ सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    यमुना घाटी के लिए ऐतिहासिक दिन, लाखामंडल सेरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, बर्नीगाड़ डिग्री कॉलेज का किया उद्घाटन।

    Spread the love

    Spread the love    ब्यूरो देहरादूनः (नया अध्याय)        यमुना घाटी के लिए ऐतिहासिक दिन, लाखामंडल सेरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, बर्नीगाड़ डिग्री कॉलेज का…

    महिला किसान दिवस पर मटेला में कृषक–वैज्ञानिक संवाद आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कृषक सम्मानित।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट               (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया नमन।

    • By User
    • October 15, 2026
    • 4 views
    मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया गया नमन।

    खिल उठा प्रात

    • By User
    • October 15, 2026
    • 6 views
    खिल उठा प्रात

    यमुना घाटी के लिए ऐतिहासिक दिन, लाखामंडल सेरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, बर्नीगाड़ डिग्री कॉलेज का किया उद्घाटन।

    • By User
    • October 15, 2026
    • 12 views
    यमुना घाटी के लिए ऐतिहासिक दिन, लाखामंडल सेरा ग्राउंड में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत, बर्नीगाड़ डिग्री कॉलेज का किया उद्घाटन।

    सुकुमार सेन के दौर से एसआईआर तक: बदलती प्राथमिकताएं और बढ़ती चुनौतियां।

    • By User
    • October 15, 2026
    • 11 views
    सुकुमार सेन के दौर से एसआईआर तक: बदलती प्राथमिकताएं और बढ़ती चुनौतियां।

    कला उत्सव 2026 में श्री मोहन उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिमरा का गौरवपूर्ण प्रदर्शन।

    • By User
    • October 15, 2026
    • 5 views
    कला उत्सव 2026 में श्री मोहन उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिमरा का गौरवपूर्ण प्रदर्शन।

    नवदुर्गा देवी

    • By User
    • October 15, 2026
    • 7 views
    नवदुर्गा देवी