मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड)
शराब के नेश में वाहन चलाने पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की कार्यवाही, 01 चालाक गिरफ्तार, वाहन सीज व ₹15,500 का कोर्ट का चालान।
अल्मोड़ा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके, द्वारा जनपद में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने हेतु सभी थानाध्यक्षों/प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब के नशे में वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 13.10.2026 को सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी चौकी धारानौल आनन्द बल्लभ कश्मीरा मय पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान वाहन संख्या- UK04-X-9390 के चालक रविन्द्र कुमार निवासी लामाचौड़, हल्द्वानी को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया। पुलिस द्वारा चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया तथा ₹15,500 रुपये का कोर्ट का चालान किया गया।








