लखनऊ के प्रख्यात कवि, साहित्यकार, सेना से सेवानिवृत्त डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को हिन्दी सेवा भारती सम्मान-2026

Spread the love

 

सौजन्यः कवि संगम त्रिपाठी

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                            (w) 6395080071

 

 

लखनऊ के प्रख्यात कवि, साहित्यकार, सेना से सेवानिवृत्त डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को हिन्दी सेवा भारती सम्मान-2026

 

 

         जबलपुर:  हिन्दी महा सम्मेलन, मथुरा में डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को हिन्दी सेवा भारती सम्मान, स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

            सम्मान समारोह में डॉ कर्नल मिश्र अस्वस्थता के कारण स्वयं उपस्थित नहीं हो सके इसलिये प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी जी के अनुरोध पर कवि / साहित्यकार राम लखन वर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया।   

        कवि राम लखन वर्मा (रायबरेली निवासी) ने डॉ कर्नल मिश्र को उनके लखनऊ स्थित निवास स्थान पर भेंट करते हुए सम्मानित किया। 

      ज्ञातव्य हो कि डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ को इसके पहले 1150 से अधिक सम्मान पत्र, प्रशस्ति पत्र और स्मृति पत्र प्राप्त हो चुके हैं। उन्हें हिंदो साहित्य में डॉक्टरेट की मानद उपाधि, डॉक्टर ऑफ़ सोसल साइंस, डॉक्टर ऑफ़ डिविनिटी, काशी हिन्दी विद्यापीठ से विद्यावाचस्पति, विद्यासागर, भारत गौरव मानद सम्मान, साहित्य रत्न, साहित्य शिरोमणि, मानद स्मृति सम्मान सहित अनेक राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उनका नाम ओएमजी बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है।

       डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ के 11 काव्य संग्रह, दो लेख संग्रह और 5 ई काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं तथा सौ से अधिक साझा काव्य संग्रह में उनकी रचनाएँ प्रकाशित हो चुकी हैं। दैनिक समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में भी उनकी कविताएँ: लेख प्रतिदिन प्रकाशित होते रहते हैं।

       शब्द कलश प्रकाशन द्वारा ‘डॉ कर्नल आदिशंकर मिश्र ‘आदित्य’ की जीवन यात्रा’ उनकी ‘आदित्यायन’ शृंखला के अंतर्गत प्रकाशित हो रही है तथा कई अन्य काव्य संग्रह, लेख संग्रह और साझा काव्य संग्रह भी शीघ्र प्रकाशित हो रहे हैं। डॉ आदि शंकर मिश्र आदित्य लखनऊ हिन्दी प्रचार प्रसार व हिन्दी साहित्य को समृद्ध बनाने में प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं।

  • Related Posts

    मन को न उदास करो।

    Spread the love

    Spread the love  लेखिका/कवयित्री                                                     …

    सुंदर त्वचा का राज – सही देखभाल

    Spread the love

    Spread the love  डाॅ. फौजिया नसीम ‘शाद’                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                         …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हर बच्चे का बचपन हमारी जिम्मेदारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा

    • By User
    • October 24, 2026
    • 4 views
    हर बच्चे का बचपन हमारी जिम्मेदारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा

    मन को न उदास करो।

    • By User
    • October 23, 2026
    • 15 views
    मन को न उदास करो।

    माया देवी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा सुचना अधिकार अधिनियम क्व 21 वर्ष पूरे होने पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित कर अधिनियम की उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर चर्चा की गयी, जिनका सामना इस कानून का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों को आज भी करना पड़ रहा है।

    • By User
    • October 23, 2026
    • 11 views
    माया देवी यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा सुचना अधिकार अधिनियम क्व 21 वर्ष पूरे होने पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित कर अधिनियम की उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर चर्चा की गयी, जिनका सामना इस कानून का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों को आज भी करना पड़ रहा है।

    सुंदर त्वचा का राज – सही देखभाल

    • By User
    • October 23, 2026
    • 13 views
    सुंदर त्वचा का राज – सही देखभाल

    फेशियल चेहरे का और सफाई व्यक्तित्व की।

    • By User
    • October 23, 2026
    • 9 views
    फेशियल चेहरे का और सफाई व्यक्तित्व की।

    लाखामंडल के विकास के लिए भाजपा नेत्री बचना शर्मा का बड़ा कदम।

    • By User
    • October 23, 2026
    • 13 views
    लाखामंडल के विकास के लिए भाजपा नेत्री बचना शर्मा का बड़ा कदम।