लाखामंडल के विकास के लिए भाजपा नेत्री बचना शर्मा का बड़ा कदम।

Spread the love

 

ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)

 

 

            लाखामंडल के विकास के लिए

      भाजपा नेत्री बचना शर्मा का बड़ा कदम।

 

 

     कैबिनेट एवं बाल विकास मंत्री माननीय श्रीमती रेखा आर्य जी ‌उत्तराखंड सरकार से मिलीं ‌ बचना शर्मा लाखामंडल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित कार्यसमिति एवंओमप्रकाश पूर्व ‌युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी भाजपा जिम सेंटर और आंगनवाड़ी भवन निर्माण की मांग को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य जी के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण में ऐतिहासिक काम कर रही हैं मंत्री रेखा आर्य जी तथा राज्य और केंद्र सरकार के अथक प्रयासों से पहाड़ में हो रहा विकास कार्य और लाखामंडल क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा नेत्री बचना शर्मा लाखामंडल लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में आज भाजपा नेत्री बचना शर्मा ने उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री माननीया श्रीमती रेखा आर्य जी से मुलाकात कर लाखामंडल की दो बड़ी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंपा।

 

             बचना शर्मा ने पत्रांक के माध्यम से दिनांक 23-10-2026 को माननीया मंत्री जी को अवगत कराया कि चकराता विधानसभा के अंतर्गत लाखामंडल जिम सेंटर में मशीन व जिम सामान व लाखामंडल आंगनवाड़ी की निजी बिल्डिंग निर्माण कार्य के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।

       बचना शर्मा ने बताया कि लाखामंडल में जिम सेंटर की बिल्डिंग टूटी-फूटी और कई वर्ष पुरानी हो गई है जिसमें आज भी युवाओं के लिए जिम का सामान व मशीन उपलब्ध नहीं हो पाई है। और लाखामंडल में आंगनवाड़ी की बिल्डिंग निर्माण होना अति आवश्यक है क्योंकि यहाँ पर बच्चों की जनसंख्या भी बढ़ रही है उन्होंने माननीया मंत्री जी से निवेदन किया कि इन सभी समस्याओं को अपने संज्ञान में लेते हुए तत्काल आंगनवाड़ी भवन का निर्माण और जिम सेंटर में नई मशीनें और सामान उपलब्ध कराने की कृपा करें बचना शर्मा ने की मंत्री रेखा आर्य जी की जमकर तारीफ की इस अवसर पर बचना शर्मा ने कहा कि माननीया कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य जी द्वारा महिला सशक्तिकरण बाल विकास खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति खेल एवं युवा कल्याण के क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय और ऐतिहासिक विकास कार्य किए जा रहे हैं।

           उन्होंने कहा मंत्री रेखा आर्य जी एक ‌आयरन ‌ नेत्री कर्मठ जुझारू और जमीन से जुड़ी नेता हैं। हमारे दुर्गम क्षेत्र लाखामंडल जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में ‌भी उनकी योजनाएं धरातल पर दिख रही हैं। उनके नेतृत्व में आंगनवाड़ी बहनों को सम्मान मिला है, बच्चों को पोषण मिल रहा है और युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है। हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। बचना शर्मा ने आगे कहा कि हमारे अथक प्रयासों से और केंद्र की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और राज्य की माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी की सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है।भाजपा सरकार हर क्षेत्र में हर गांव में विकास पहुंचा रही है। पहले जो काम वर्षों से लटके रहते थे आज वो धामी जी और रेखा आर्य जी के आशीर्वाद से पूरे हो रहे हैं।इसी के साथ उन्होंने फिर कहा कि वर्षों से बंद पड़ा राजकीय ITI लाखामंडल का फिर से शुरू होना भी इसी विकास की कड़ी का हिस्सा है जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

     मंत्री जी ने बचना शर्मा को आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस पर हस्ताक्षर कर पत्र को स्वीकृत किया गया है। हस्ताक्षर ‌ ओम प्रकाश ‌ भगतराम शर्मा ‌ केशव शर्मा ग्राम प्रधान बिना भट्ट ‌ पूर्व प्रधान सुरेश शर्मा ‌ नरेश भावना राजेंद्र शर्मा मनोज गौड़ ‌ आसाराम शर्मा पीरु डब्लू आर्य ‌ आदि के ‌ हस्ताक्षर हैं।

 

बचना शर्मा, 

लाखामंडल

प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति विशेष आमंत्रित सदस्या उत्तराखंड, देहरादून

लाखामण्डल तहसील-चकराता जिला-देहरादून 

मो० 8979777964, 7310777964

Email bachnasharma@gmail.com

  • Related Posts

    जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026: द्वितीय दिवस पर कवि सम्मेलन एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love    मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)             …

    एस बी स्वयं सेवक कल्याण समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानन्द डालाकोटी तथा शिवराज बनौला द्वारा बताया गया 27 अक्टूबर को गोरिल्लो को लेकर गढ़वाल मंडल स्तरीय सम्मेलन।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)               …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सुंदर त्वचा का राज – सही देखभाल

    • By User
    • October 23, 2026
    • 3 views
    सुंदर त्वचा का राज – सही देखभाल

    फेशियल चेहरे का और सफाई व्यक्तित्व की।

    • By User
    • October 23, 2026
    • 9 views
    फेशियल चेहरे का और सफाई व्यक्तित्व की।

    लाखामंडल के विकास के लिए भाजपा नेत्री बचना शर्मा का बड़ा कदम।

    • By User
    • October 23, 2026
    • 13 views
    लाखामंडल के विकास के लिए भाजपा नेत्री बचना शर्मा का बड़ा कदम।

    कर्मफल  (भाग 8)

    • By User
    • October 23, 2026
    • 8 views
    कर्मफल   (भाग 8)

    संवेदना व राजनीति के शिखर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी पर डॉ. दिनेश कुमार शर्मा एवं डॉ. सोमवती शर्मा द्वारा संपादित विशेष शोध ग्रंथ का प्रकाशन।

    • By User
    • October 23, 2026
    • 6 views
    संवेदना व राजनीति के शिखर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी पर डॉ. दिनेश कुमार शर्मा एवं डॉ. सोमवती शर्मा द्वारा संपादित विशेष शोध ग्रंथ का प्रकाशन।

    मोहब्बत! 

    • By User
    • October 23, 2026
    • 4 views
    मोहब्बत!