संवाददाता नौगाँव: प्रदीप सिंह असवाल
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w) 6395080071
सड़क निर्माण में घटिया गुणवत्ता
को लेकर ग्रामीण आक्रोशित।
सड़क पर मिट्टी के ऊपर हो रहा डामरीकरण (पेंटिंग)।
बड़कोट: तहसील बड़कोट के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत रानाचट्टी से दांगुड़ गांव -पिंडकी- मदेश -निशनी मोटर मार्ग पर दांगुड़ गांव के पास सड़क निर्माण पर लापरवाही देखने का मामला सामने आया है। विभागीय लापरवाही का स्तर यह है कि उक्त मोटर मार्ग पर सीधे मिट्टी के ऊपर डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि आखिर किस की सह पर ठेकेदार द्वारा इस तरह से घटिया गुणवत्ता के साथ मिट्टी के ऊपर डामरीकरण का कार्य हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त घटिया गुणवत्ता के कार्य में लिप्त संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी या ठेकदार अगर गलत है तो उसे ब्लैक लिस्ट होना चाहिए और कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए ।
ग्रामीणों ने घटिया गुणवत्ता पर रोष जताया है, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष रावत, कुपदीप रावत, अनिल रावत, मुकेश रावत, गिरीश रावत, आदि ने कहा कि ऐसा घटिया निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा। सड़कें ग्रामीण विकास का मुख्य आधार होती है। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्त्ता महाबीर पंवार माही ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी और संबंधित विभाग से तत्काल निम्न गुणवत्ता का कार्य करने के लिए संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई करने और उक्त कार्य को बेहतर गुणवत्ता के साथ करवाने का अनुरोध किया है, पंवार ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग और ठेकेदार मिलकर लापरवाही करते हैं और गुणवत्ता में सुधार नहीं करते हैं तो सरकार के बजट के दुरूपयोग करने के लिए संबंधित विभाग पर और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा और धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जायेगा।









