प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने क्वारब जोन में सुरक्षात्मक कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                                 (w)6395080071

 

प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने क्वारब जोन में सुरक्षात्मक कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

 

 

           अल्मोड़ाः  जनपद के प्रभारी प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने आज क्वारब जोन में चल रहे सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं कार्य पूर्ण होने की समयसीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।

 

            निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि क्वारब जोन में वैली साइड (घाटी की ओर) किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि हिल साइड (पहाड़ी की ओर) सुरक्षात्मक कार्य तीव्र गति से संचालित किए जा रहे हैं। प्रभारी सचिव ने मौके पर निर्माण कार्यों का अवलोकन करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुरूप शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

         प्रभारी सचिव ने कहा कि क्वारब क्षेत्र में सड़क सुरक्षा एवं यातायात की सुगमता सुनिश्चित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों को इस प्रकार संपादित किया जाए कि आमजन एवं यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो तथा मार्ग पर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनी रहे।

 

       उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ शेष सुरक्षात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा कार्यों की प्रगति की निरंतर समीक्षा करने के निर्देश दिए।

 

       

 

         इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग खंड रानीखेत एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अल्मोड़ा के मल्ला महल में जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में लोक संस्कृति और संगीत का भव्य संगम।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)               …

    पर्यटक गांव सारी से भावुक क्षणों के साथ विदा हुई भगवती नन्दा।

    Spread the love

    Spread the love  सम्पादक रुद्रप्रयागः लक्ष्मण सिंह नेगी                (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)             पर्यटक गांव सारी से भावुक क्षणों  …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अल्मोड़ा के मल्ला महल में जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में लोक संस्कृति और संगीत का भव्य संगम।

    • By User
    • October 25, 2026
    • 5 views
    अल्मोड़ा के मल्ला महल में जय गोल्ज्यू महोत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या में लोक संस्कृति और संगीत का भव्य संगम।

    प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने क्वारब जोन में सुरक्षात्मक कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

    • By User
    • October 25, 2026
    • 11 views
    प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने क्वारब जोन में सुरक्षात्मक कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

    नारी शक्ति, संघर्ष और सपनों को समर्पित एक अनूठी साहित्यिक पहल डॉ. रूपाली गर्ग की पुस्तक ‘हौसलों की उड़ान’।

    • By User
    • October 25, 2026
    • 15 views
    नारी शक्ति, संघर्ष और सपनों को समर्पित एक अनूठी साहित्यिक पहल डॉ. रूपाली गर्ग की पुस्तक ‘हौसलों की उड़ान’।

    पर्यटक गांव सारी से भावुक क्षणों के साथ विदा हुई भगवती नन्दा।

    • By User
    • October 25, 2026
    • 15 views
    पर्यटक गांव सारी से भावुक क्षणों के साथ विदा हुई भगवती नन्दा।

    “शरद पूर्णिमा”

    • By User
    • October 25, 2026
    • 9 views
    “शरद पूर्णिमा”

    क्या नादान समझते हो

    • By User
    • October 25, 2026
    • 14 views
    क्या नादान समझते हो