सौजन्यः सोच पब्लिकेशन हाउस
(नया अध्याय, उत्तराखण्ड) (w)6395080071
नारी शक्ति, संघर्ष और सपनों को समर्पित एक अनूठी साहित्यिक पहल डॉ. रूपाली गर्ग की पुस्तक ‘हौसलों की उड़ान’।
नई दिल्ली/ मुंबई: प्रसिद्ध लेखिका डॉ. रूपाली गर्ग द्वारा रचित और सोच पब्लिकेशन हाउस द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘हौसलों की उड़ान’ (देश की बेटियाँ: संघर्ष, साहस, नई पहचान) नारी शक्ति, उनके संघर्ष और अटूट साहस को समर्पित एक बेहद प्रेरणादायक कृति है।
यह पुस्तक उन बेटियों की अनकही दास्तान बयां करती है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में हार मानने के बजाय समाज की रूढ़ियों को तोड़ा और अपनी मेहनत से एक नई पहचान गढ़ी। यह न केवल सपनों से संकल्प तक की यात्रा को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि बेटियां समाज और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। Amazon और प्रमुख बुक स्टोर्स पर उपलब्ध यह पुस्तक पाठकों के भीतर प्रेरणा की नई ऊर्जा जगाने का एक सशक्त माध्यम है।






