रेडक्रॉस की पहल पर नेशनल हाईवे पर क्रॉस बैरियर लगाने की कार्रवाई के निर्देश,दुर्घटनाओं और गोवंश के चोटिल होने की घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी को सौंपा था ज्ञापन।

Spread the love

 

मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट

 

 

                   (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                                                 (w) 6395080071

 

रेडक्रॉस की पहल पर नेशनल हाईवे पर क्रॉस बैरियर लगाने की कार्रवाई के निर्देश,दुर्घटनाओं और गोवंश के चोटिल होने की घटनाओं को देखते हुए जिलाधिकारी को सौंपा था ज्ञापन।

 

 

 

 

               अल्मोड़ा: नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर क्रॉस बैरियर नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।इन स्थानों पर पूर्व में कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं वहीं सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में गोवंश के भी गिरकर चोटिल होने की घटनाएं सामने आती रही हैं।जनसुरक्षा और बेजुबान पशुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेडक्रॉस की ओर से इस समस्या को गंभीरता से उठाया गया।इस संबंध में रेडक्रॉस की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नेशनल हाईवे के संवेदनशील स्थानों पर क्रॉस बैरियर लगाए जाने की मांग की गई।ज्ञापन में बताया गया कि सड़क के किनारे सुरक्षा अवरोध नहीं होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।विशेष रूप से गोवंश के लिए यह स्थिति खतरनाक साबित हो रही है,जिससे कई बार पशु चोटिल हो जाते हैं।

              मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और नेशनल हाईवे के अधिकारियों को आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा। रेडक्रॉस की इस पहल से दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने तथा जन सुरक्षा एवं गोवंश को हादसों से बचाने की उम्मीद जगी है।

                  रेडक्रॉस की ओर से जनहित से जुड़े इस मुद्दे को प्रशासन के समक्ष उठाकर सड़क सुरक्षा और पशु संरक्षण की दिशा में पहल की गई है।अब संबंधित विभाग की कार्रवाई से यह सुनिश्चित हो सकेगा कि संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक क्रॉस बैरियर लगाकर दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जाए।

           

            जिलाधिकारी से मिलने वालों में रेडक्रॉस अध्यक्ष आशीष वर्मा, यूथ रेडक्रॉस चेयरमैन अमित साह मोनू, यूथ रेडक्रॉस सचिव मनोज भंडारी मंटू यूथ रेडक्रॉस उपसचिव अभिषेक जोशी अनुनय पांडे अनुज साह रोहित शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    लाखामंडल राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के उच्चीकरण की मांग को लेकर बचना शर्मा ने ‌अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष की ‌ अध्यक्ष श्रीमती लीलावती राणा जी ‌को सौंपा ज्ञापन।

    Spread the love

    Spread the love  ब्यूरो देहरादूनः  (नया अध्याय)             लाखामंडल राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के उच्चीकरण की मांग को लेकर बचना शर्मा ने ‌अनुसूचित जनजाति आयोग…

    प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने क्वारब जोन में सुरक्षात्मक कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

    Spread the love

    Spread the love  मीडिया प्रभारी अल्मोडा़ः दिनेश चन्द्र भट्ट                        (नया अध्याय, उत्तराखण्ड)                   …

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारतीय संस्कृति में प्रेम का बदलता स्वरूप: पौराणिक आदर्शों से आधुनिक ‘लिव-इन’ और कोर्ट-मैरिज तक।

    • By User
    • October 28, 2026
    • 8 views
    भारतीय संस्कृति में प्रेम का बदलता स्वरूप: पौराणिक आदर्शों से आधुनिक ‘लिव-इन’ और कोर्ट-मैरिज तक।

    वेंकटेश साहित्य समिति द्वारा नारी अबला नहीं सबला है।

    • By User
    • October 27, 2026
    • 15 views
    वेंकटेश साहित्य समिति द्वारा नारी अबला नहीं सबला है।

    लाखामंडल राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के उच्चीकरण की मांग को लेकर बचना शर्मा ने ‌अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष की ‌ अध्यक्ष श्रीमती लीलावती राणा जी ‌को सौंपा ज्ञापन।

    • By User
    • October 27, 2026
    • 11 views
    लाखामंडल राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल के उच्चीकरण की मांग को लेकर बचना शर्मा ने ‌अनुसूचित जनजाति आयोग अध्यक्ष की ‌ अध्यक्ष श्रीमती लीलावती राणा जी ‌को सौंपा ज्ञापन।

    जीवन के हर पल का आनंद लिया जा सकता है

    • By User
    • October 27, 2026
    • 9 views
    जीवन के हर पल का आनंद लिया जा सकता है

    जीवन: एक सहज प्रवाह

    • By User
    • October 27, 2026
    • 9 views
    जीवन: एक सहज प्रवाह

    प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का परिचायक: पाठक

    • By User
    • October 27, 2026
    • 14 views
    प्रधानमंत्री के लिए ऐसी भाषा कांग्रेस की राजनीतिक संस्कृति का परिचायक: पाठक